Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!

पूर्व मैनेजर ने कथित तौर पर बिना इजाजत के कंपनी से सैकड़ों लैपटॉप चुराए और बाद में उन्हें प्रॉफिट के लिए बेच दिया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अगस्त 2026 16:59 IST
ख़ास बातें
  • पूर्व मैनेजर ने कंपनी के लैपटॉप चुराकर पैसा स्टॉक ट्रेडिंग में लगा दिया!
  • इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में काम कर रहे एक कर्मचारी ने की चोरी।
  • अदालत में पेश होने के बाद IT मैनेजर को हिरासत में भेज दिया गया।

Deloitte के पूर्व मैनेजर पर कंपनी से लैपटॉप चुराकर ट्रेडिंग में पैसा लगाने का आरोप सामने आया।

Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी के लैपटॉप चुराकर पैसा स्टॉक ट्रेडिंग में लगा दिया! ये चौंकाने वाला मामला हांगकांग से है। यहां डेलॉइट के एक पूर्व IT मैनेजर को हांगकांग की अदालत में पेश किए जाने के बाद हिरासत में भेज दिया गया है। उन पर कंपनी के लैपटॉप चुराने का आरोप है, जिन्हें कथित तौर पर स्टॉक ट्रेडिंग गतिविधियों के लिए फंड जुटाने के मकसद से बेचा गया था। कर्मचारी पर आरोप है कि उसने कंपनी के लैपटॉप चुराए और उन्हें बेचकर जो पैसे मिले वो शेयर बाजार में लगा दिए। रोचक बात है कि उसने यह काम कंपनी में पद पर रहते हुए किया था। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

Deloitte के इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में काम कर रहे एक कर्मचारी ने कंपनी से लैपटॉप चुराए और उन्हें बेचकर मिले पैसे से शेयर खरीद लिए। Deloitte के पूर्व आईटी मैनेजर पर ये आरोप सामने आए हैं। कथित चोरी से जुड़े आरोपों के मामले में हांगकांग की अदालत में पेश होने के बाद IT मैनेजर को हिरासत में भेज दिया गया है। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि कथित चोरी तब की गई जब वह डेलॉइट के इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में पद पर काम कर रहा था। South China Morning Post के अनुसार, अदालत को बताया गया कि पूर्व मैनेजर ने कथित तौर पर बिना इजाजत के कंपनी से सैकड़ों लैपटॉप चुराए और बाद में उन्हें प्रॉफिट के लिए बेच दिया।

शख्स Ho Man-kit पर आरोप है कि उसने पद पर रहते हुए इस घोटाले को अंजाम दिया। बैंक रिकॉर्ड से पता चला कि आरोपी को बिक्री से करीबन 55 लाख रुपये मिले थे। उसने इस पैसे को स्टॉक ट्रेडिंग में लगाया गया, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ। सुनवाई के दौरान प्रतिवादी को अपना पक्ष रखने की भी जरूरत नहीं थी। बचाव पक्ष के वकील ने अदालत को बताया कि Ho को अपने किए पर शर्मिंदगी है और अधिकारियों के सामने सरेंडर करने से एक दिन पहले उसने आत्महत्या की कोशिश की थी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट को यह भी बताया गया कि आरोपी काफी अधिक निजी और पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था। उसकी पत्नी बच्चे के जन्म के बाद होने वाले डिप्रेशन (postnatal depression) से गुजर रही थी। वहीं, आरोपी के पिता फेफड़ों के कैंसर की सर्जरी के बाद इलाज से गुजर रहे थे। हांगकांग में चोरी के लिए अधिकतम 10 साल की जेल की सजा का प्रावधान है। वहीं, जिला अदालत में सुनवाई होने पर अधिकतम  सात साल की सजा होती है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  2. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
  3. UGREEN के नए पावर बैंक से गर्म नहीं होगा फोन! लिक्विड कूलिंग के साथ मिलेगी 10000mAh बैटरी
  4. मात्र 699 में FUTURIX वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी
  5. CCTV कैमरे से होगी वीडियो कॉल, 4-इंच टचस्क्रीन और AI फीचर्स के साथ TP-Link Tapo C825 लॉन्च
  6. X पर टीनेजर्स देखेंगे कैसा कंटेंट, माता-पिता कर पाएंगे कंट्रोल, डेली यूज की लिमिट भी तय, जानें क्या बदल गया
  7. फ्री में Amazon Prime मेंबरशिप चाहिए? Airtel, Jio और Vi के ये प्लान आजमाएं
  8. Google Fitbit Edge का भारत में लॉन्च जल्द, 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट
  9. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  10. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.