Delhi Metro की ब्लू लाइन में मिलेगा मुफ्त वाई-फाई का मज़ा

दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को अपनी ब्लू लाइन सर्विस के 50 स्टेशनों पर हाई-स्पीड मुफ्त वाई-फाई सर्विस लॉन्च कर दी। डीएमआरसी के बयाान के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के यात्री अब द्वारका सेक्टर 21 और वैशाली/नोएडा सिटी सेंट स्टेशन पर वाई-फाई विकल्प में जाकर सर्च कर, 'Oui DMRC Free Wifi'पर एक बार रजिस्ट्रेएशन कर सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अगस्त 2017 15:35 IST
दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को अपनी ब्लू लाइन सर्विस के 50 स्टेशनों पर हाई-स्पीड मुफ्त वाई-फाई सर्विस लॉन्च कर दी। डीएमआरसी के बयाान के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के यात्री अब द्वारका सेक्टर 21 और वैशाली/नोएडा सिटी सेंट स्टेशन पर वाई-फाई विकल्प में जाकर सर्च कर, 'Oui DMRC Free Wifi'पर एक बार रजिस्ट्रेएशन कर सकते हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा, ''इस सुविधा के तहत यात्री, स्टेशन पर सभी स्टैंडर्ड इंटरनेट ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सकेंगे।''
Advertisement

दिल्ली मेट्रो चरणबद्ध तरीके से अपने सभी नेटवर्क पर वाई-फाई सेवा मुहैया कराएगी। और अगले छह से नौ महीने के अंदर यलो लाइन (हुड्डा सिटी सेंटर-समयपुर बादली) और एयरपोर्ट लाइन मेट्रो में भी इस सेवा के शुरू होने की उम्मीद है।

पिछले साल अक्टूबर में एयरपोर्ट लाइन के सभी छह स्टेशनों पर वाई-फाई सर्विस की शुरुआत हुई थी। रविवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा कि,  जुलाई में दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए अपने स्मार्ट कार्ड रीचार्ज करने और टोकन खरीदने के लिए मोबाइल बैंकिंग ऐप्लिकेशन की सुविधा दी गई थी।
Advertisement

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, ''डीएमआरसी ने आज टोकन काउंटर और मेट्रो स्टेशन के कस्टमर केयर सेंटर पर दिखने वाले भारत क्विक रिस्पॉन्स (क्यूआर) कोड का इस्तेमाल कर कैशलेस टोकन सेल/स्मार्ट कार्ड रीचार्ज की सुविधा लॉन्च कर दी।''
Advertisement

इस सर्विस का फ़ायदा किसी भी बैंक के ऐप्लिकेशन के जरिए लिया जा सकता है और इसे एचडीएफसी बैंक द्वारा बनाया गया है।  यात्रियों को ऐप में 'pay through QR' विकल्प को चुनना होगा और उसके बाद सीधे स्मार्टफोन कैमरे से टिकट काउंटर पर क्यूआरकोड को स्कैन करना होगा। और फिर किराये की राशि डालकर भुगतान करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , DMRC, Delhi Metro, Internet

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.