• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दिल्‍ली में दौड़ेंगे 300 इलेक्ट्रिक ऑटो, महिलाएं होंगी ड्राइवर, परमिट जारी

दिल्‍ली में दौड़ेंगे 300 इलेक्ट्रिक ऑटो, महिलाएं होंगी ड्राइवर, परमिट जारी

ये सभी इलेक्ट्रिक ऑटो महिलाएं चलाएंगी और यात्रियों को अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी सर्विस उपलब्ध कराएंगी।

दिल्‍ली में दौड़ेंगे 300 इलेक्ट्रिक ऑटो, महिलाएं होंगी ड्राइवर, परमिट जारी

महिलाओं द्वारा संचालित ई-ऑटो का रंग नीला तथा बैंगनी होगा।

ख़ास बातें
  • अगस्त में 50 ई-ऑटो का परिचालन शुरू होगा
  • पिछले साल दिल्‍ली सरकार ने मंगाए थे ऑनलाइन आवेदन
  • ऑटो चलाने के लिए महिलाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए दिल्ली मेट्रो ने 300 परमिट आवंटित किए हैं। ये सभी इलेक्ट्रिक ऑटो महिलाएं चलाएंगी और यात्रियों को अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी सर्विस उपलब्ध कराएंगी। ई-ऑटो के परमिट, इलेक्ट्रिक मोबिल‍िटी सॉल्‍यूशंस और सर्विस प्रोवाइडर ETO मोटर्स को दिए गए हैं। पहले चरण के तहत अगस्त में 50 ई-ऑटो का परिचालन शुरू होगा। अपने बयान में ईटीओ मोटर्स ने कहा है कि कंपनी ने जीएमआर वारालक्ष्मी फाउंडेशन एंड एमओडब्ल्यूओ के साथ समझौता किया है। MOWO एक गैर-सरकारी संगठन है जो महिलाओं के लिए सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देता है।

बयान के अनुसार, ई-मोबिलिटी सर्विसेज के लिए MOWO महिला ड्राइवरों को ट्रेनिंग देगा। इस पहल का मकसद 300 महिलाओं के लिए आय का बेहतर जरिया तैयार करना और उनके लिए अवसर बनाना है। महिलाओं द्वारा संचालित ई-ऑटो का रंग नीला तथा बैंगनी होगा। दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने परमिट दिए जाने की पुष्टि की है। 

कंपनी के गैर-कार्यकारी उपाध्यक्ष दीपांकर तिवारी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता वास्तव में यूनिक है। उन्‍होंने बताया कि ईटीओ मोटर्स ने गुजरात के केवड़िया में इलेक्ट्रिक ऑटो चलाने के लिए 100 युवा बेरोजगार महिलाओं को ट्रेनिंग दी है। तिवारी ने कहा कि अब हम दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों में 300 इलेक्ट्रिक ऑटो जोड़ रहे हैं, जो महिलाओं द्वारा ऑपरेट किए जाएंगे। ये महिला ड्राइवर, मेट्रो सर्विस इस्‍तेमाल करने वाले यात्रियों को लास्‍ट माइल कनेक्टिविटी देंगी। 

महिला ड्राइवरों को ऑटो चार्ज करने में कोई परेशानी ना हो, इसके लिए ईटीओ का EV चार्जिंग सॉल्यूशन ‘थंडरबॉक्स' दिल्ली में विभिन्न मेट्रो स्टेशनों, रेसिडेंशियल सोसाइटीज और मॉल में लगाया जाएगा, ताकि महिला ड्राइवरों की पहुंच आसान हो सके। दिल्ली सरकार ने पिछले साल अक्टूबर और नवंबर में ई-ऑटो के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे।

अधिकारियों ने बताया कि 2,855 ई-ऑटो के लिए पुरुष आवेदकों से 19,846 आवेदन प्राप्त हुए और 1,406 ई-ऑटो के लिए महिला आवेदकों से 743 आवेदन प्राप्त हुए। बाद में सरकार ने एक बयान जारी कर कहा था कि महिला कोटे के तहत 663 ई-ऑटो इस साल 3 मार्च को डीएमआरसी को एक एग्रीगेटर या ऑपरेटर के जरिए ऑपरेट करने की अनुमति के साथ आवंटित किए गए थे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »