E-cycles पर 7,500 रुपये तक सब्सिडी देगी दिल्ली सरकार!

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ई-साइकिल पर सब्सिडी की घोषणा की है। सरकार ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए भी इस पॉलिसी की जानकारी शेयर की।

E-cycles पर 7,500 रुपये तक सब्सिडी देगी दिल्ली सरकार!

शुरुआती 1,000 लोगों को 7,500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी

ख़ास बातें
  • शुरुआती 1,000 खरीदारों को 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा सब्सिडी मिलेगी
  • पहले 10,000 खरीदारों को 5,500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी
  • कार्गो ई-साइकिल के पहले 5,000 खरीदारों को 15,000 रुपये की सब्सिडी
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और कुछ हद तक ग्रीन लाइफस्टाइल की ओर लोगों को बढ़ने के लिए प्रेरित करने के लिए ईलेक्ट्रिक साइकिल (Electric Bicycles) की खरीद पर 5,500 रुपये की सब्सिडी देने की घोषणा की है। सब्सिडी केवल निजी इलेक्ट्रिक साइकल तक सीमित नहीं रखी गई है, बल्कि सरकार ने कमर्शियल कामों के लिए इस्तेमाल में आने वाली ‘हेवी ड्यूटी कार्गो ई-साइकिल' और ‘ई-कार्ट' की खरीद पर भी सब्सिडी देने का ऐलान किया है। 

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ई-साइकिल पर सब्सिडी की घोषणा की है। सरकार ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए भी इस पॉलिसी की जानकारी शेयर की। सरकार ने बताया है कि ई-साइकिल के पहले 10,000 खरीदारों को 5,500 रुपये की सब्सिडी  मिलेगी। यह भी बताया गया है कि इनमें से शुरुआती 1,000 खरीदारों को 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा सब्सिडी, यानी कुल 7,500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। 
 

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आगे यह भी बताया कि कार्गो ई-साइकिल के पहले 5,000 खरीदारों को 15,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले ई-कार्ट खरीदारने वाले किसी व्यक्ति को सब्सिडी दी जाती थी, लेकिन अब इन्हें खरीदने वाली कंपनियों या कॉरपोरेट ऑफिस को भी 30,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। 

आगे यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह पॉलिसी केवल दिल्ली के निवासियों पर ही लागू होगी। गहलोत बताते हैं कि दिल्ली में अभी 45,900 ई-व्हीकल हैं, जिनमें से 36% टू-व्हीलर हैं। दिल्ली के खरीदार को सब्सिडी पाने के लिए अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। यह भी बताया गया है कि दिल्ली देश में ई-साइकिल सेगमेंट में सब्सिडी देने वाला पहला राज्य बन गया है।
 

सरकार का कहना है कि य फैसला लोगों को प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का इस्तेमाल कम करने के लिए प्रेरित करने के लिए लिया गया है। दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने ट्वीट को अपने निजी हैंडल पर शेयर करते हुए दिल्ली के निवासियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि ई-साइकिल से दिल्लीवासियों को प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का इस्तेमाल कम करने में मदद मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , electric cycle, e cycle, Delhi Government, Arvind Kejriwal, AAP
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »