1500 लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में लोगों को कराएगी सैर! प्रदूषण मुक्त होगी दिल्ली

डीटीसी ने जिन 10 जगहों को चार्जिंग स्टेशन के लिए चुना है उनमें अम्बेडकर नगर डिपो, जल विहार टर्मिनल, दिलशाद गार्डन टर्मिनल, करावल नगर टर्मिनल, शादीपुर डिपो, मायापुरी डिपो, बिंदपुर टर्मिनल, पूर्वी विनोद नगर, पंजाबी बाग और रोहिणी डिपो- I शामिल हैं।

विज्ञापन
अपडेटेड: 15 मई 2022 16:14 IST
ख़ास बातें
  • उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में इंटरस्टेट बसें
  • डीटीसी ने 10 जगहों को चार्जिंग स्टेशन के लिए चुना है
  • ट्रेनर महिला ड्राइवरों का मेहनताना हुआ 12 हजार रुपये

दिल्ली सरकार ने 1500 लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें जनता को सौंपी हैं।

दिल्ली सरकार ने प्रदेश में 1500 नई लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च की हैं जो दिल्ली के ट्रांसपोर्ट बेड़े में शामिल हो गई हैं। एक अधिकारिक घोषणा में इसका ऐलान किया गया है। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने कई एजेंसियों को इलेक्ट्रिक वहीकल (EV) चार्जिंग स्टेशन तैयार करने को कहा है जहां पर बसों को चार्ज किया जा सकेगा और बैटरी को स्वैप भी किया जा सकेगा। ये सारे इंतजाम दिल्ली ईवी पॉलिसी 2020 के अंतर्गत किए जाएंगे।

प्रदेश की सरकार ने 75 इंटरस्टेट बसें चलाने की मंजूरी भी दी है। इनमें 11 रूटों पर बसें चलेंगी जो दिल्ली से 5 राज्यों में जाएंगीं। डीटीसी के बोर्ड ने तय किया है कि जो महिलाएं HMV ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ड्राइवरों की पोस्ट के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं, उनका मेहनताना 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया है। बयान में कहा गया है कि अगर कोई महिला बस ड्राइवर की पोस्ट पर काम करना चाहती है तो उसके लिए HMV ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता में 3 साल की छूट है। 
Advertisement

डीटीसी ने जिन 10 जगहों को चार्जिंग स्टेशन के लिए चुना है उनमें अम्बेडकर नगर डिपो, जल विहार टर्मिनल, दिलशाद गार्डन टर्मिनल, करावल नगर टर्मिनल, शादीपुर डिपो, मायापुरी डिपो, बिंदपुर टर्मिनल, पूर्वी विनोद नगर, पंजाबी बाग और रोहिणी डिपो- I शामिल हैं। दिल्ली ट्रांस्को लिमिटिड ने इन जगहों पर चार्जिंग/बैटरी स्वैपिंग के लिए स्टेशन बनाने हेतु चार सर्विस प्रोवाइडर्स की पहचान की है। इंटरस्टेट के लिए सरकार ने 75 बसें चलाने की घोषणा की है जिनमें 38 बसें नॉन एसी होंगी और 37 बसें एसी होंगीं। 

ये बसें 11 रूटों पर चलेगीं जिनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब राज्य (चंडीगढ़ सहित) शामिल होंगे। रूट्स में दिल्ली-ऋषिकेश, दिल्ली-हरिद्वार, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-हल्द्वानी, दिल्ली-आगरा, दिल्ली-बरेली, दिल्ली-लखनऊ, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-पानीपत, और दिल्ली-पटियाला शामिल हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.