Delhi Air Pollution : दिल्‍ली में सांसों का संकट खत्‍म करेंगे Rs 10 हजार से सस्‍ते ये Air Purifier! जानें डिटेल

Delhi Air Pollution : हम आपको 10 हजार रुपये से कम में मिल रहे बेस्‍ट एयर प्‍यूरीफायर्स के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 नवंबर 2023 17:50 IST
ख़ास बातें
  • द‍िल्‍ली में वायु प्रदूषण का स्‍तर हुुआ गंभीर
  • अगर आप घर में हैं तो इस्‍तेमाल कर सकते हैं एयर प्‍यूरीफायर
  • 10 हजार रुपये से कम में कई अच्‍छे विकल्‍प उपलब्‍ध हैं

इन्‍हें Amazon Great Indian Festival Sale 2023 के फाइनल डेज में लिया जा सकता है।

Air Purifiers Under Rs 10000 : दिल्‍ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution) के भयावह स्‍तर ने लोगों की सांसों को संकट में डाल दिया है। राजधानी के ज्‍यादातर इलाकों में वायु प्रदूषण का स्‍तर 500 AQI को पार कर गया है। सबसे ज्‍यादा चिंता की बात बच्‍चों और बुजुर्गों के लिए है। सरकार की ओर से अपील की गई है कि जितना हो सके, लोग घरों में रहें। अगर आप और आपका परिवार घर में है, तो वायु प्रदूषण से बचने के लिए एयर प्‍यूरीफायर्स (Air Purifier) का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। हम आपको 10 हजार रुपये से कम में मिल रहे बेस्‍ट एयर प्‍यूरीफायर्स के बारे में बता रहे हैं। इन्‍हें Amazon Great Indian Festival Sale 2023 के फाइनल डेज में लिया जा सकता है। 
 

Honeywell Air touch V2 Indoor Air Purifier

एयर प्‍यूरीफायर मैन्‍युफैक्‍चर करने वाली कंपनियों में हनीवैल जाना-माना नाम है। Honeywell Air touch V2 एक इनडोर एयर प्‍यूरीफायर है। दावा है कि यह हवा में मौजूद छोटे से छोटे प्रदूषकों को 99.99% तक हटा देता है। PM10 और PM2.5 को भी यह साफ कर देता है, जो दिल्‍ली जैसे शहर में प्रमुख प्रदूषक हैं। इसका कवरेज एरिया 388 स्‍क्‍वॉयर फीट है। 
Advertisement
Buy Now : Rs. 7,298
 
 

Philips Ac1215/20 Air Purifier

एयर प्‍यूरीफायर की तलाश कर रहे लोगों के लिए Philips Ac1215/20 भी अच्‍छा ऑप्‍शन हो सकता है। इसमें 3 स्‍टेज फ‍िल्‍ट्रेशन मिलता है। दावा है कि यह किसी स्‍टैंडर्ड रूम की हवा को 12 मिनट में साफ कर सकता है। PM2.5 का स्‍तर कितना है, इसका भी रियलटाइम फीडबैक देता है। दावा है कि यह एच1एन1 वायरस और कई बैक्‍टीरिया को भी खत्‍म कर देता है। 
Advertisement
Buy Now : Rs. 8,999
 
 

amazon basics Air Purifier

कम बजट में एयर प्‍यूरीफायर तलाश रहे हैं तो amazon basics का एयर प्‍यूरीफायर खरीद सकते हैं। यह एमेजॉन का ही ब्रैंड है। इस एयर प्‍यूरीफायर की कीमत 4,553 रुपये लिस्‍ट है। दावा है कि इसमें दिया गया H13 ट्रू हीपा फ‍िल्‍टर 99.97% तक हवा को साफ कर देता है और PM2.5 के साथ-साथ स्‍मोक के धुएं को भी मिटा देता है। 300 स्‍क्‍वॉयर फुट रूम एरिया को यह अच्‍छे से क्‍लीन कर सकता है। 
Advertisement
Buy Now : Rs. 4,798
 
 

Electrolux Air Purifier

10 हजार रुपये से कम में एक अच्‍छे एयर प्‍यूरीफायर की तलाश Electrolux पर भी पूरी हो सकती है। Electrolux Air Purifier को एमेजॉन सेल में 7,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह 4 स्‍टेज फ‍िल्‍ट्रेशन ऑफर करता है। बैक्‍टीरिया और वायरस को हटा देता है। और PM 0.003 पार्टिकल्‍स को भी फ‍िल्‍टर कर देता है। HEPA फ‍िल्‍टर इसमें लगाया गया है, जिसकी फ‍िल्‍टर लाइफ 3 हजार घंटे है। टच स्‍क्रीन, स्‍लीप मोड की खूबियां इसमें दी गई हैं।   
Advertisement
Buy Now : Rs. 7,990
 

Voltas VAP36TWV Air Purifier

कीमत की कसौटी पर परखें तो Voltas VAP36TWV एयर प्‍यूरीफायर को एमेजॉन सेल में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 7,455 रुपये लिस्‍ट है। यह 5 स्‍टेज फ‍िल्‍टरेशन ऑफर करता है और वॉशेबल प्री-फ‍िल्‍टर, एक्टिवेटेड कार्बन फ‍िल्‍टर, एच-13 HEPA फ‍िल्‍टर की खूबियों से लैस है। जितने एरिया को यह कवर करता है, उसकी वायु गुणवत्ता की जानकारी भी बताता है।
Buy Now : Rs. 7,455
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.