कानपुर के युवक ने साइबर स्कैमर से उलटे ठग लिए 10 हजार रुपये

भारत में ऑनलाइन स्कैम बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मार्च 2025 15:47 IST
ख़ास बातें
  • भारत में ऑनलाइन स्कैम बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
  • टेक्नोलॉजी के इस दौर में बहुत कुछ आसान हो गया है।
  • एक व्यक्ति ने साइबर स्कैमर को उलटा उसी की चाल में फंसा लिया।

भारत में ऑनलाइन स्कैम बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

Photo Credit: Pexels/Tara Winstead

भारत में ऑनलाइन स्कैम बहुत तेजी से बढ़ रहा है। टेक्नोलॉजी के इस दौर में बहुत कुछ आसान हो गया है, लेकिन इसके साथ-साथ साइबर क्राइम के मामले भी बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे साइबर फ्रॉड करने वालों के भी होश उड़ जाएंगे। कानपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने साइबर स्कैमर को उलटा उसी की चाल में फंसा लिया और उसी से 10 हजार रुपये ठग लिए। अब स्कैमर उस व्यक्ति से अपने पैसे वापस मांगने का अनुरोध कर रहा है।

मामला कुछ ऐसा है कि कानपुर के रहने वाले भूपेंद्र सिंह को एक अंजान व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को सीबीआई कहते हुए संबोधित किया। फ्रॉड ने कॉल पर बोला कि उसके पास भूपेंद्र के अश्लील वीडियो हैं। अगर वह 16 हजार रुपये दे देता है तो मामले रफा दफा हो जाएगा, नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। स्कैमर ने मामले को सच्चा बताने के लिए एक कथित कंप्लेंट की फोटो भी साझा की।
Advertisement

मगर भूपेंद्र उसकी बातों में नहीं आए और उन्होंने गूगल लेंस का इस्तेमाल करके चेक किया कि फोटो फेक है। इसके बाद उन्होंने बिना घबराए स्कैमर पर को ही बेवकूफ बनाने का प्रयास किया। भूपेंद्र ने फ्रॉड को बोला कि उनकी सोने की चेन गिरवी रखी हुई है और उसे छुटाने के लिए 3,000 रुपये चाहिए। फ्रॉड ने भरोसा करते हुए भूपेंद्र को पैसे ट्रांसफर कर दिए। कई दिनों तक भूपेंद्र ने अलग-अलग कहानी बताकर उलटा फ्रॉड से कुल 10 हजार रुपये ले लिए। भूपेंद्र ने इसमें उन्होंने अपने एक दोस्त को एक बार जोहरी बताकर बात भी करवा डाली। 

Brut India की शेयर वीडियो में भूपेंद्र ने बताया कि "मैंने कहा सर मेरे से पैसे की व्यवस्था नहीं हो पाएगी, मगर मैंने चेन अपने घर से चोरी की हुई थी तो मैंने वो अपने दोस्त के पापा के पास गिरवी रखवा हुई है। 3 हजार रुपये अगर सर आप मुझे दे दें तो आपकी बहुत मेहरबानी होगी और मैं चेन उठा कर, उसको बेच कर मैं आपको 20 हजार रुपये भेज दूंगा।
Advertisement

भूपेंद्र का यह वीडियो वायरल हो गया और इंटरनेट यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जमकर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि “हैकर एक डेवलपर से मिला।” दूसरे यूजर ने लिखा कि “ये टैलेंट इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए।” तीसरे यूजर ने कहा कि “भाई ने सिर्फ UNO रिवर्स नहीं खेला, उसने पूरा गेम ही फिर से लिख दिया।”
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kanpur, Cyber Scammer, Cyber Scam, Cyber Crime

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  2. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  3. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  6. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  7. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  8. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  9. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  10. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.