डीमार्ट, बिग बास्केट की जाली वेबसाइट्स बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरफ्तार

इस गैंग के छह सदस्यों को नोएडा में गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2023 11:54 IST
ख़ास बातें
  • इस गैंग के छह सदस्यों को नोएडा में गिरफ्तार किया गया है
  • इन्होंने लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी
  • ये ठग डिस्काउंट वाले या सस्ते रेट्स पर प्रोडक्ट्स की पेशकश करते थे

खरीदारों को खींचने के लिए ये ठग डिस्काउंट वाले या सस्ते रेट्स पर सामान की पेशकश करते थे

पिछले कुछ वर्षों में इंटरनेट की पहुंच बढ़ने के साथ ही सायबर अपराधों का दायरा भी बढ़ा है। इसी तरह के एक मामले में सायबर अपराधियों के एक गैंग को गिरफ्तार किया गया है, जो D-Mart, Big Basket और Big Bazaar की कथित तौर पर जाली वेबसाइट्स बनाकर ठगी करता था। 

इस गैंग के छह सदस्यों को नोएडा में गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी। इस बारे में नोएडा पुलिस के एडिशनल DCP, Rajeev Dixit ने बताया कि खरीदारों को खींचने के लिए ये ठग डिस्काउंट वाले या सस्ते रेट्स पर सामान की पेशकश करते थे। इसके बाद पेमेंट करने के दौरान इन्हें कस्टमर्स के क्रेडिट या डेबिट कार्ड्स के बारे में जानकारी मिल जाती थी और ये उसका इस्तेमाल कस्टमर्स के बैंक एकाउंट्स से जाली तरीके से रकम निकालने के लिए करते थे। गौतम बुद्ध नगर की पुलिस की सायबर हेल्पलाइन टीम ने 3 अप्रैल को इस गैंग को गिरफ्तार किया था। इन्होंने डीमार्ट, बिग बाजार और बिग बास्केट जैसी रिटेल कंपनियों से मिलती जुलती जाली वेबसाइट्स बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी। 
Advertisement

Dixit ने बताया कि इस गैंग के सदस्य गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के निवासी हैं। इन्होंने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में भी कई लोगों के साथ ठगी की है। पुलिस ने इनके पास से तीन लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, दो डेबिट कार्ड और कुछ नकदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ बिसरख पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 

हाल ही में दिल्ली में रहने वाली एक टेलीविजन प्रोड्यूसर से एक धोखेबाज ने कथित तौर पर 61,900 रुपये की ठगी की थी जब उन्होंने डॉक्टर से परामर्श के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने की कोशिश की थी। दिल्ली पुलिस ने बताया था दरियागंज की रहने वाली और टेलीविजन कार्यक्रमों की प्रोड्यूसर तबस्सुम कुरैशी ने आरोप लगाया है कि उन्हें एक डॉक्टर की अपॉइंटमेंट दिलाने के बहाने एक जालसाज ने लगभग 61,900 रुपये ठग लिए। यह घटना पिछले वर्ष के दिसंबर की है। तबस्सुम ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें इंटरनेट पर डॉक्टर के क्लिनिक का नंबर मिला था। जब उन्होंने नंबर मिलाया, तो कॉल कनेक्ट नहीं हुई लेकिन बाद में उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और संदिग्ध ने कहा कि वह अपॉइंटमेंट बुक करेगा। इसके बाद उनसे उनके साथ यह ठगी हुई थी। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.