देश के सबसे बड़े अस्‍पताल ‘दिल्‍ली AIIMS’ पर फ‍िर साइबर हमला! जानें पूरा मामला

Delhi AIIMS : केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक ट्वीट में कहा कि एम्स में कोई साइबर हमला या ब्रीच नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 जून 2023 12:54 IST
ख़ास बातें
  • दिल्‍ली एम्‍स ने एक ट्वीट में खुद यह जानकारी दी है
  • हालांकि केंद्र सरकार ने साइबर हमले से इनकार किया है
  • दिल्‍ली एम्‍स के मुताबिक अटैक को नाकाम कर दिया गया

Delhi AIIMS : एम्‍स पर साइबर हमले की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल नवंबर में एक बड़े साइबर अटैक ने एम्‍स के पूरे सिस्टम को प्रभावित किया था।

एम्‍स (AIIMS) जिसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के नाम से जाना जाता है, 6 महीनों में दोबारा साइबर हमले का शिकार हुआ है। दिल्‍ली एम्‍स की ओर से एक ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी गई है। दिल्‍ली एम्‍स के मुताबिक उसने अपनी ई-हॉस्पिटल सर्विसेज पर मैलवेयर अटैक को नाकाम कर दिया है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से एम्‍स पर साइबर हमला होने से इनकार किया गया है। 

सोमवार को एक ट्वीट में दिल्‍ली एम्‍स की ओर से कहा गया कि उसे दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर मैलवेयर हमले का पता चला। कोशिश की सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया था। ई-हॉस्पिटल सेवाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं और सामान्य रूप से काम कर रही हैं। बताया जाता है कि दिल्‍ली एम्‍स की वेबसाइट ehospital.aiims.edu पर साइबर हमला हुआ था। इस दौरान ‘वायरस फाउंड' नाम से एक मैसेज वेबसाइट पर प्रसारित हो रहा था। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से ऐसे किसी हमले से इनकार किया गया है। 
 

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक ट्वीट में कहा कि एम्स में कोई साइबर हमला या ब्रीच नहीं हुआ है। उन्‍होंने लिखा कि ई-‍हॉस्पिटल एक इंटरनल ऐप्‍लिकेशन है। हो सकता है कि किसी ने इस पोर्टल तक पहुंचने की कोशिश की हो और एम्स द्वारा इस्‍तेमाल की जाने वाली सिक्‍योरिटी लेयर के कारण अलर्ट दिखाई दिया हो। उसी व्यक्ति ने एरर मैसेज का स्क्रीनशॉट लिया होगा और उसे सर्कुलेट किया होगा। अपने ट्वीट में मंत्री ने यह भी बताया कि कोई साइबर घटना या ब्रीच नहीं हुआ है। एरर मैसेजों को अब ठीक कर लिया गया है।
Advertisement
 

एम्‍स पर साइबर हमले की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल नवंबर में एक बड़े साइबर अटैक ने एम्‍स के पूरे सिस्टम को प्रभावित किया था। उसका असर सेंट्रलाइज्‍ड रिकॉर्ड्स और बाकी हॉस्पिटल सेवाओं पर देखा गया था। हमलावरों ने यूजर डेटा के एक्‍सेस को बंद कर दिया था। साइबर हमले की वजह से एम्‍स का कामकाज कई दिनों तक मैनुअली करना पड़ा था। उस वक्‍त अंदेशा जताया गया था कि साइबर अटैक चीन से शुरू हुआ था। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  2. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  3. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  5. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  8. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  9. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  10. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.