Crayon Snow+ इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, कीमत 64,000 रुपये से शुरू

Snow+ इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250W क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। जैसा कि हमने बताया, इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा से कम है।

Crayon Snow+ इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, कीमत 64,000 रुपये से शुरू

Crayon Snow+ की भारत में कीमत 64,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है

ख़ास बातें
  • क्रेयॉन मोटर्स इस महीने के अंत में दो नए हाई-स्पीड मॉडल की घोषणा भी करेगी
  • नई दिल्ली, राजस्थान, बिहार समेत भारत के कुछ हिस्सों में उपलब्ध होगा Snow+
  • चार्जिंग पोर्ट, सेंट्रल लॉकिंग, एंटी-थेफ्ट, GPS जैसे फीचर्स से है लैस
विज्ञापन
Crayon Motors ने भारत में नया लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) लॉन्च किया है। नया इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको डिज़ाइन के मामले में Bajaj Chetak EV की याद दिलाएगा। नए लो-स्पीड ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा से कम है। इसमें सेंट्रल लॉकिंग, एंटी-थेफ्ट मैकेनिज्म, यूएसबी चार्जिंग, और जीपीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं। ट्रेंड के साथ रहने के लिए कंपनी ने Snow+ इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है।

Crayon Snow+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में शुरुआती कीमत 64,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है। क्रेयॉन मोटर्स का कहना है कि कंपनी इस महीने के अंत में दो नए हाई-स्पीड मॉडल की घोषणा भी करेगी। वहीं, स्नो+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को वर्तमान में नई दिल्ली, राजस्थान, बिहार समेत भारत के कुछ हिस्सों में मौजूद 100 रिटेल लोकेशन पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसे चार कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। कंपनी इस स्कूटर पर 12 महीनों की वारंटी दे रही है।

लॉन्च रिलीज़ के जरिए कंपनी के सह-संस्थापक और निदेशक, मयंक जैन (Mayank Jain) ने बयान दिया है कि स्नो+ एक लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो दैनिक इंट्रा-सिटी आवागमन के लिए उपयुक्त है। स्नो+ लाइनअप से ग्राहकों की अपेक्षाएं पूरी होती हैं, क्योंकि वे शहर में आरामदायक आवागमन के लिए एक लागत प्रभावी विकल्प प्रदान करते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Snow+ इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250W क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। जैसा कि हमने बताया, इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा से कम है। स्कूटर की लोडिंग कैपेसिटी 150 किलोग्राम है और ट्यूबलेस टायर्स के साथ आता है। कंपनी ने इसमें 48/60V क्षमता की VRLA/Li-Ion बैटरी पैक दिया है।

फीचर्स की बात करें, तो स्कूटर मोबाइल चार्जिंग यूएसबी पोर्ट, सेंट्रल लॉकिंग, एंटी-थेफ्ट मैकेनिज्म, और जीपीएस जैसे फीचर्स के साथ आता है। Snow+ इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजिटल स्पीडोमीटर भी दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »