Coronavirus अपडेट: यह कंपनी मुफ्त दे रही है 300Mbps तक की स्पीड, असीमित डेटा भी

कंपनियों का मानना है कि घर में रहने से लोग इस संक्रमण से बच सकते हैं। ACT Fibernet के इस नए कदम का उद्देश्य उन यूज़र्स की मदद करना है, जो कोरोनोवायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण घर से काम कर रहे हैं।

Coronavirus अपडेट: यह कंपनी मुफ्त दे रही है 300Mbps तक की स्पीड, असीमित डेटा भी

Coronavirus (COVID-19) से अब तक ग्लोबल स्तर पर 3,200 से ज्यादा मौतें हो चुकी है

ख़ास बातें
  • ACT Fibernet का यह फैसला घर से काम करने वाले यूज़र्स को मदद करेगा
  • एंट्री-लेवल प्लान वाले यूज़र्स को 100 एमबीपीएस स्पीड मिलेगी
  • अन्य सभी प्लान में 300 एमबीपीएस स्पीड दी जा रही है
विज्ञापन
Coronavirus (COVID-19) फैलने के खतरे को कम करने के लिए घर से काम करने के समर्थन के साथ ACT Fibernet ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों की इंटरनेट स्पीड को 300Mbps तक बढ़ा दिया है और उन्हें 31 मार्च तक असीमित फेयर यूज़ेज पॉलिसी (FUP) देने का फैसला किया है। बेंगलुरु स्थित इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) द्वारा दिए गए लाभों को सीधे एसीटी फाइबरनेट ऐप के जरिए चुना जा सकता है। ऑपरेटर अपने यूज़र्स को ईमेल और सोशल मीडिया चैनलों के जरिए नए ऑफर के बारे में सूचित कर रहा है।

एसीटी फाइबरनेट यूज़र्स को अपने फोन पर कंपनी की आधिकारिक ऐप डाउनलोड कर उसमें लॉग-इन करना होगा। इसके ऐप में ऑफर को चुनना होगा और इस प्रकार यूज़र्स अपने कनेक्शन की स्पीड को 300 एमबीपीएस तक अपग्रेड कर सकते हैं। इसके अलावा यूज़र्स को असीमित FUP का लाभ भी मिलेगा। इसकी जानकारी कंपनी ने शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिए साझा की। यह लाभ सभी सर्किल में दिया जा रहा है, जहां कंपनी अपना कनेक्शन देती है। इसके अलावा जो ग्राहक एंट्री-लेवल प्लान पर हैं, उन्हें 300Mbps की जगह 100Mbps की स्पीड मिलेगी। 

नए कदम का उद्देश्य उन यूज़र्स की मदद करना है, जो कोरोनोवायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण घर से काम कर रहे हैं।

बता दें कि कोरोनावायरस खतरनाक तरीके से पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है। अभी तक इस वायरस से प्रभावित होने के मामलों की संख्या लाख तक पहुंचने वाली है और वैश्विक स्तर पर मृत्यु दर ने भी 3,200 का आंकड़ा पार कर लिया है। फेसबुक, ट्विटर और कई अन्य टेक्नोलॉजी कंपनियों ने इस घातक वायरस के संक्रमण से अपने  कर्मचारियों को बचाने के लिए उन्हें घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया है।

कंपनियों का मानना है कि घर में रहने से लोग इस संक्रमण से बच सकते हैं। बता दें कि कोरोनावायसल या COVID-19 नामक यह बीमारी चीन में वुहान से शुरू हुई थी और अब तक यह संक्रमण अमेरिका, यूरोप, भारत, दक्षिण कोरिया और कई अन्य देशों के विभिन्न भागों तक पहुंच चुका है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »