Cognizant के कर्मचारियों को हफ्ते में 3 दिन आना होगा ऑफिस, कंपनी ने लॉन्च किया एक स्पेशल ऐप

Cognizant का लक्ष्य यूजर्स को ऑफिस बुलाकर उन्हें उन एक्टिविटी में लीन करना है, जो घर बैठे नहीं हो सकती हैं, जैसे टीम बिल्डिंग प्रैक्टिस, ट्रेनिंग सेशन या कोलैबोरेटिव प्रोजेक्ट्स।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 मार्च 2024 20:56 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी अपने भारत-आधारित कर्मचारियों के लिए वर्क शेड्यूलिंग ऐप पेश करेगी
  • ऐप मैनेजर को उनकी टीम्स के लिए शेड्यूल बनाने ऑफिस स्पेस रिजर्व करने देगा
  • कंपनी ने कर्मचारियों को ऑफिस में वापस लाने के बारे में उत्साह व्यक्त किया
ग्लोबल आईटी सर्विसेज और कंसल्टिंग कंपनी कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस (Cognizant Technology Solutions) अपने भारत स्थित कर्मचारियों को ऑफिस में वापस बुला रही है। सीईओ रवि कुमार एस द्वारा भेजे गए एक हालिया ईमेल में कंपनी ने एक नई पॉलिसी शेयर की है, जिसमें कर्मचारियों को हफ्ते में कम से कम तीन बार ऑफिस से काम करने की आवश्यकता होगी। यह कदम टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस (Infosys) और विप्रो (Wipro) सहित अन्य प्रमुख भारतीय आईटी सर्विस कंपनियों के समान है, जिन्होंने हालिया समय में कर्मचारियों को अलग-अलग शेड्यूल के साथ अपने ऑफिस से काम करने के आदेश दिए हैं।

ET की रिपोर्ट के अनुसार, कॉग्निजेंट का लक्ष्य यूजर्स को ऑफिस बुलाकर उन्हें उन एक्टिविटी में लीन करना है, जो घर बैठे नहीं हो सकती हैं, जैसे टीम बिल्डिंग प्रैक्टिस, ट्रेनिंग सेशन या कोलैबोरेटिव प्रोजेक्ट्स। कंपनी का फैसला इस विश्वास के साथ जुड़ा हुआ है कि रिमोट और ऑफिस-बेस्ट वर्क के कॉम्बिनेशन से बना एक हाइब्रिड वर्क मॉडल काम के भविष्य को आकार देगा।
Advertisement

इस हाइब्रिड विजन को सुविधाजनक बनाने के लिए, Cognizant अपने भारत-आधारित कर्मचारियों के लिए एक नया वर्क शेड्यूलिंग ऐप पेश करेगी। ऐप को मैनेजर को उनकी टीम्स के लिए शेड्यूल बनाने और अपने टीम के लोगों के लिए ऑफिस स्पेस रिजर्व करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि कॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को ऑफिस में वापस लाने के बारे में उत्साह व्यक्त किया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि "हम कार्यालय में अपने लोगों को देखकर उत्साहित हैं और हम भारत भर के टियर-2 शहरों में विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां हमारे कई सहयोगी रहते हैं। यह हाइब्रिड कार्य दृष्टिकोण हमारे लोगों को सामाजिक पूंजी बनाने में सक्षम बनाएगा जो कि मूलभूत है।''
Advertisement

347,700 के कुल वर्कफोर्स के साथ, कंपनी के लगभग 254,000 कर्मचारी भारत में स्थित हैं, जो इसे कॉग्निजेंट का सबसे बड़ा टैलेंट बेस बनाता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.