धरती में तेजी धंस रहे हैं इस देश के आधे से ज्यादा शहर!

अन्य कारकों में शहरी ट्रांसपोर्ट सिस्टम को भी जिम्मेदार ठहराया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2024 15:52 IST
ख़ास बातें
  • चीन के बड़े शहर इमारतों का बोझ नहीं उठा पा रहे हैं।
  • इससे लाखों लोगों की जान को खतरा पैदा हो गया है।
  • 45% शहरी जमीन हर साल 3mm से भी ज्यादा तेजी से अंदर धंस रही है।

चीन के बड़े शहर जैसे बीजिंग, तियानजिन आदि भूमि में अंदर धंस रहे हैं।

Photo Credit: iStock/Stan Lihai

दुनिया में शहरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लेकिन एक देश के बड़े शहर तेजी से जमीन में धंसते जा रहे हैं। यह देश है चीन, जिसके आधे से ज्यादा बड़े शहर धरती में समाते जा रहे हैं। साइंस नाम जर्नल में हाल ही में एक स्टडी प्रकाशित की गई है जो कहती है चीन के बड़े शहर इमारतों का बोझ नहीं उठा पा रहे हैं। साथ ही जमीन में से पानी का तेजी से खाली होना भी एक कारण है, जिससे ये तेजी से जमीन में धंसते जा रहे हैं। इससे लाखों लोगों की जान को खतरा पैदा हो गया है। 

चीन के बड़े शहर जैसे बीजिंग, तियानजिन आदि भूमि में अंदर धंस रहे हैं। चीन की 45% शहरी जमीन हर साल 3mm से भी ज्यादा तेजी से अंदर धंस रही है। जबकि 16 प्रतिशत जमीन हर साल 10mm की दर से धंस रही है। रिसर्च के लिए वैज्ञानिकों ने 2015 से 2022 के बीच 20 लाख से ज्यादा आबादी वाले हरेक चीनी शहर में भूमि के धंसने की दर को मापा। पाया गया कि 82 शहरों में कुछ शहर बहुत तेजी से धंस रहे हैं। 10 में से एक शहर 10mm प्रति वर्ष की दर से धंस रहा है। 

चीन का सबसे बड़ा शहर शंघाई पिछली सदी में अब तक 3 मीटर धंस चुका है। यह शहर इसके सबवे और हाइवे के आसपास हर साल 45mm तक धंस रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, धंसने की कई वजह हो सकती हैं। जिनमें से भूमिगत जल का निकाला जाना भी एक है। साथ इमारतों का वजन भी एक कारण हो सकता है। गगनचुंबी इमारतें तेजी से बन रही हैं। रोड सिस्टम को बढ़ाया जा रहा है। और इसके साथ ही भूमिगत जल का तेजी से दोहन किया जा रहा है। 

अन्य कारकों में शहरी ट्रांसपोर्ट सिस्टम को भी जिम्मेदार ठहराया गया है। शोधकर्ताओं ने कहा है कि अगर दूरगामी समाधान को देखें तो चीन में शहरों को धंसने से बचाने के लिए इसके ग्राउंड वाटर के तेजी से खाली होने की प्रक्रिया को रोकना होगा। शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यह नई स्टडी इस तरह की समस्या के लिए राष्ट्रीय जागरूकता की मांग करती है। सिर्फ चीन ही नहीं, चीन के बाहर भी इस तरह की समस्या के लिए किसी देश का जागरूक होना बहुत जरूरी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: sinking cities, china cities sinking

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  8. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.