मात्र 21000 रुपये में करें देश की सबसे सस्ती 315KM माइलेज वाली Tata Tiago EV पर कब्जा, कंपनी ने शुरू की बुकिंग

Tata Tiago EV में दो लिथियम आयन बैटरी दी गई हैं, जिन्हें दो चार्जिंग ऑप्शन से चार्ज किया जा सकता है। पहली 19.2kWh की बैटरी दी गई है जो कि 250km MIDC रेंज प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2022 17:15 IST
ख़ास बातें
  • Tata Tiago EV को सिर्फ 21 हजार रुपये में बुक किया जा सकता है।
  • Tata Tiago EV में दो लिथियम आयन बैटरी दी गई हैं।
  • टाटा टियागो सिंगल चार्ज में 315km MIDC रेंज प्रदान करती है।

Tata Tiago EV 5.7 सेकंड में 0-60kph की स्पीड पकड़ सकता है।

Photo Credit: Tata Motors

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV  भारतीय बाजार में बीते माह 28 सितंबरको लॉन्च की गई थी। जी हां अगर आप इस ईवी को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इसे पहले बुक करना होगा। आपके लिए खुशखबरी यह है कि कंपनी ने आज से Tata Tiago EV की बुकिंग चालू कर दी है। इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी 2023 से शुरू होगी। 8.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाली यह इलेक्ट्रिक कार 250km से 315Km तक रेंज प्रदान करती है।
 
Tata Tiago EV का इंजन और रेंज
Advertisement
इंजन और पावर के मामले में Tata Tiago EV में दो लिथियम आयन बैटरी दी गई हैं, जिन्हें दो चार्जिंग ऑप्शन से चार्ज किया जा सकता है। पहली 19.2kWh की बैटरी दी गई है जो कि 250km MIDC रेंज प्रदान करती है। दूसरी 24kWh की बैटरी दी गई है जो कि 315km MIDC रेंज प्रदान करती है। यह Tata के Ziptron हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर पर बेस्ड है जो कि एक पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करती है। बड़ी 24kWh बैटरी के साथ 74hp और 114Nm प्रदान करती है। वहीं छोटी 19.2kWh वेरिएंट 61hp और 110Nm प्रदान करती है। 

Tata Tiago EV की बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट 5.7 सेकंड में 0-60kph की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं छोटी बैटरी वाला वेरिएंट 6.2 सेकंड में 0-60kph की स्पीड पकड़ सकता है। इसमें 4 लेवल के साथ मल्टी मोड रीजन मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें IP67 रेटिंग दी गई है जो कि डस्ट और वॉटर से बैटरी और मोटर का बचाव करती है। कंपनी इस ईवी के साथ 8 साल या 1,60,000km तक की वारंटी प्रदान करती है।
Advertisement

Tata Tiago EV की कीमत और बुकिंग
कीमत की बात करें तो Tata Tiago EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है, वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 11.79 रुपये है। Tata Tiago EV की बुकिंग करने के लिए आपको कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट https://tiagoev.tatamotors.com/ पर जाना पड़ेगा। ग्राहक 21,000 रुपये देकर ईवी को बुक कर सकते हैं। आप सिर्फ बुक नाउ पर क्लिक करके यह बुक कर सकते हैं, जिसके बाद नया पेज ओपन होगा और आपके वेरिएंट और कलर का चयन करना होगा। फिर आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। यह भारत की पहली और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है जो कि 10 लाख रुपये में मिल रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.