केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत चारधाम मंदिरों में मोबाइल बैन! नहीं बना सकेंगे रील, वीडियो

चारधाम मंदिरों के अंदर बढ़ते विवादों को रोकने, और मंदिर की गरिमा तथा मर्यादा को खंडित होने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जनवरी 2026 07:55 IST
ख़ास बातें
  • मंदिर समिति ने मंदिर परिसरों में मोबाइल ले जाना वर्जित कर दिया है।
  • मंदिर की गरिमा तथा मर्यादा को खंडित होने से रोकने के लिए कवायद।
  • मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के चलते कई बार विवाद हो चुके हैं।

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में मोबाइल ले जाना बैन कर दिया गया है।

चारधाम यात्रा के दौरान चारधाम मंदिरों में मोबाइल फोन बैन कर दिया गया है। अब मंदिर परिसर में श्रद्धालु न तो रील बना सकेंगे और न सेल्फी ले सकेंगे। मंदिर समिति ने मंदिर परिसरों में मोबाइल ले जाना वर्जित कर दिया है। कहा गया है कि पवित्र मंदिरों के अंदर बढ़ते विवादों को रोकने, और मंदिर की गरिमा तथा मर्यादा को खंडित होने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसलिए इस साल बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में मोबाइल ले जाना, रील बनाना, या फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करना संभव नहीं होगा। 

चारधाम के मंदिरों, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में मोबाइल फोन का इस्तेमाल बैन कर दिया गया है। चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी को लेकर चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में एक बैठक बुलाई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में कई बड़े फैसले लिए गए। आयुक्त की ओर से कहा गया कि मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के चलते कई बार विवाद हो चुके हैं। इससे मंदिर की शांति और गरिमा प्रभावित होती है। यात्री दर्शन करने की बजाय रील ज्यादा बनाते नजर आते हैं। इससे मंदिर में और श्रद्धालुओं के बीच अव्यवस्था पैदा होती है। 

तो कहा रखेंगे मोबाइल फोन?
चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालु मोबाइल फोन कहां रखेंगे? इस सवाल के जवाब में कहा गया है कि बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति और वहां का संबंधित प्रशासन मोबाइल फोन जमा रखने की व्यवस्था करेगा। श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश से पहले मोबाइल फोन जमा करवा सकेंगे जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 
 
जोरों पर तैयारी
चारधाम यात्रा की तैयारी के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। कहा गया है कि यात्रा की तैयारी समय से पूरी करवाने के लिए सभी जनपदों को अगले महीने तक पर्याप्त धनराशि पहुंचा दी जाएगी। जिला अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सबसे महत्वपूर्ण कामों की सूचि तीन दिन के अंदर संबंधित प्रशासन के पास भेजी जाए। और एक हफ्ते में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए। रजिस्ट्रेशन व्यवस्था पहले के समान रहेगी। पंजीकरण काउंटर बढ़ाए भी जा सकते हैं। छोटी बस की शटल सेवा भी प्रशासन लागू करेगा ताकि जाम वगैरह की परेशानी न हो। चारधाम यात्रा में प्रत्येक वर्ष 50 लाख से 60 लाख तक श्रद्धालु पहुंचते हैं।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.