Jio : चारधाम तक पहुंचा 5G, जियो ने लॉन्‍च की हाईस्‍पीड इंटरनेट सर्विस

Jio 5G : जियो का कहना है कि देशभर से चारधाम पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को अब 5G की अल्ट्रा हाईस्पीड का फायदा मिलने की उम्मीद है।

Jio : चारधाम तक पहुंचा 5G, जियो ने लॉन्‍च की हाईस्‍पीड इंटरनेट सर्विस

Photo Credit: Jio

Jio 5G : जियो के मुताबिक, उसका नेटवर्क भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित माणा तक पहुंच गया है।

ख़ास बातें
  • उत्तराखंड के चारधाम में पहुंचा जियो 5जी
  • मंदिर परिसरों में लॉन्‍च की गई सर्विस
  • बदरीनाथ के कपाट खुलते ही सर्विस हुई शुरू
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Jio) ने गुरुवार को बताया कि उसने उत्तराखंड के चारधामों- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर परिसरों में अपनी 5G सर्विस को लॉन्‍च कर दिया है। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर जियो की 5G सर्विस को लॉन्च किया गया। जियो का कहना है कि देशभर से चारधाम पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को अब 5G की अल्ट्रा हाईस्पीड का फायदा मिलने की उम्मीद है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने रिलायंस जियो की 5G सर्विस का उद्घाटन किया। 

जियो ट्रू 5G लॉन्च के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि जियो ने उत्तराखंड के चारधाम परिसर में अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत की है। चारधाम यात्रा शुरू होने पर 5G सेवाएं शुरू करने के लिए और राज्य के डिजिटल परिदृश्य में बदलाव लाने के लिए वह जियो को बधाई देते हैं। 
  
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि इस सुविधा से प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लाखों तीर्थयात्री हाई स्पीड डेटा नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे। उन्‍होंने कहा कि चारधाम में सफल 5G सेवाओं की शुरआत के साथ जियो न केवल मुख्य शहरों बल्कि राज्य के दूर-दराज के धार्मिक स्थलों पर भी 5G सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता पर खरा उतरा है। जियो के मजबूत डेटा नेटवर्क की मदद से चारधाम यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन, सर्विलांस और रियल टाइम बेसिस पर यात्रा की निगरानी की जा सकेगी।

जियो के मुताबिक, उसका नेटवर्क भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित माणा तक पहुंच गया है। जियो का कहना है कि वह  राज्य में इकलौता ऑपरेटर है, जिसका नेटवर्क सभी चारधामों में, केदारनाथ धाम के ट्रैक मार्ग पर और 13,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में भी उपलब्ध है।

इस लॉन्च पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि चारधाम मंदिर परिसरों में जियो ट्रू 5जी की सर्विस शुरू करते हुए हम बेहद उत्साहित हैं। जियो ट्रू 5जी उत्तराखंड के लिए गेम चेंजर साबित होगा। जियो प्रवक्‍ता ने कहा कि दिसंबर 2023 तक जियो उत्तराखंड के हर शहर, तहसील तक अपना 5जी नेटवर्क पहुंचा देगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »