अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम

Instagram ने नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स अब पब्लिश हो चुकी Feed और Carousel Posts की Music बदल सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जुलाई 2026 16:02 IST
ख़ास बातें
  • Instagram पर अब पोस्ट की Music बिना डिलीट किए बदला जा सकेगा
  • Music बदलने पर Likes, Comments और Reach सुरक्षित रहेगी
  • नया फीचर Feed और Carousel Posts के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया है

Instagram के नए फीचर से अब पोस्ट का म्यूजिक बदलना हुआ आसान

Photo Credit: Instagram

Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिससे अब पब्लिश हो चुकी Feed Posts और Carousel Posts की बैकग्राउंड Music को बदला जा सकेगा। सबसे खास बात यह है कि म्यूजिक बदलने के बाद भी पोस्ट पर मिले Likes, Comments, Shares और रीच जैसी इंगेजमेंट प्रभावित नहीं होगी। पहले अगर किसी यूजर को पोस्ट की म्यूजिक बदलनी होती थी, तो उसे पोस्ट डिलीट करके दोबारा अपलोड करना पड़ता था, जिससे पुरानी इंगेजमेंट पूरी तरह खत्म हो जाती थी। 

Instagram के इस अपडेट के बाद यूजर्स अपनी पहले से पब्लिश की गई Feed Post या Carousel Post को खोलकर Edit ऑप्शन में जाएंगे। इसके बाद वे Instagram की Music Library से नया ऑडियो ट्रैक चुनकर बदलाव सेव कर सकते हैं। इस प्रोसेस में पोस्ट को दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी और पहले से मिली सभी इंगेजमेंट सुरक्षित रहेगी।

यह नया फीचर उन क्रिएटर्स के लिए भी फायदेमंद होगा, जो समय-समय पर ट्रेंडिंग ऑडियो का इस्तेमाल करना चाहते हैं। अब वे अपनी पुरानी पोस्ट में भी नया ट्रेंडिंग म्यूजिक जोड़ सकेंगे, जिससे कंटेंट की रेलेवेंस बनाए रखने में मदद मिल सकती है। पहले ऐसा करने के लिए पोस्ट हटाकर दोबारा अपलोड करना पड़ता था।

इसके अलावा, अगर किसी पोस्ट में शुरुआत में गलत या कम उपयुक्त म्यूजिक चुन लिया गया हो, तो अब उसे आसानी से बदला जा सकेगा। इससे कंटेंट एडिट करने का प्रोसेस पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा और यूजर्स को अपने पोस्ट की इंगेजमेंट खोने की चिंता भी नहीं रहेगी।

Instagram ने इस फीचर का रोलआउट इस हफ्ते से शुरू कर दिया है। हालांकि, यह अपडेट सभी यूजर्स तक फेज्ड तरीके से पहुंचेगा, इसलिए अगर यह ऑप्शन अभी आपके अकाउंट में दिखाई नहीं दे रहा है, तो आने वाले दिनों में उपलब्ध हो सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.