सीईएस 6 जनवरी से होगा शुरू, 4 दिनों तक चलेगा यह ट्रेड शो

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 4 जनवरी 2016 10:48 IST
अंतर्राष्ट्रीय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) का आयोजन छह से नौ जनवरी के बीच अमेरिका के लास वेगास में होगा। सीईएस एक वैश्विक मंच है, जहां भावी पीढ़ी के अविष्कारों को बाजार के समक्ष पेश किया जाता है। इस कार्यक्रम में विनिर्माण और विकास से जुड़ी 3,600 से अधिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

सीईएस की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, "उपभोक्ता प्रोद्यौगिकी के उद्यम से जुड़े लोगों के लिए सबसे बड़ा विश्व मंच सीईएस 40 वर्षों से भी अधिक समय से नवीन अविष्कारों और सफल तकनीकों के लिए एक परीक्षण स्थल साबित हुआ है।"

शो में 3डी प्रिंटिग एक्सेसरीज, ऑडियो उपकरणों, कम्प्यूटर हार्डवेयर/सॉफ्टवेयर/सेवाएं, डिजिटल इमेजिंग/फोटोग्राफी, इलेक्ट्रॉनिक गेमिंग और वायरलेस उपकरणों तथा सेवाओं समेत कई कंपनियां और उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।

पहले सीईएस का आयोजन न्यूयॉर्क में जून 1967 में हुआ था। तब से इस वार्षिक समारोह में हजारों ऐसे उत्पाद प्रदर्शित किए जा चुके हैं, जिन्होंने हमारी जिदंगी बदल दी।
Advertisement

इस वार्षिक शो में 1970 में वीडियो कैसेट रिकॉर्डर (वीसीआर), 1981 में कैमकॉर्डर और सीडी प्लेयर, 1996 में डिजिटल वर्सेटाइल डिस्क (डीवीडी), 1998 में हाई डेफिनेशन टेलीविजन (एचडीटीवी) और 2010 में टैबलेट्स, नोटबुक्स और एंड्रॉयड उपकरण प्रदर्शित किए गए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  5. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  6. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  7. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  8. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  9. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.