• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 400 Km रेंज वाली Davinci DC100 इलेक्ट्रिक सुपरबाइक पहुंची ग्लोबल मार्केट, जीता अवॉर्ड

400 Km रेंज वाली Davinci DC100 इलेक्ट्रिक सुपरबाइक पहुंची ग्लोबल मार्केट, जीता अवॉर्ड

Davinci का दावा है कि DC100 इलेक्ट्रिक बाइक 200 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

400 Km रेंज वाली Davinci DC100 इलेक्ट्रिक सुपरबाइक पहुंची ग्लोबल मार्केट, जीता अवॉर्ड

Davinci DC100 को यूरोप में भी लॉन्च किया जा चुका है

ख़ास बातें
  • मात्र 3 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है DC100
  • इसकी टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटा है
  • Davinci ने DC100 के लिए CES 2023 में ग्रीन ऑथोरिटी अवॉर्ड जीता है
विज्ञापन
एक ऐसी इलेक्ट्रिक सुपरबाइक, जो मात्र 3 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, 200 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड पर पहुंच सकती है, लेकिन इतनी पावर जनरेट करने के बाद भी आपको सिंगल 400 किलोमीटर की सैर करवा सकती है। हम चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनी Davinci की DC100 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बात कर रहे हैं, जिसे हाल ही में हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2023) में दिखाया गया है। यूं तो कंपनी ने इसे पिछले साल अपनी घरेलू मार्केट में लॉन्च कर दिया था, लेकिन CES 2023 में प्रदर्शनी के बाद, कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में भी अपनी नीव रख दी है। इतना ही नहीं, कंपनी ने अपनी इस बाइक के लिए CES अवॉर्ड भी जीता है।

CES 2023 में चीन की इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल कंपनी Davinci ने DC100 की प्रदर्शनी लगाई। Davinci DC100 पारंपरिक 1,000cc मोटरसाइकिल कैटेगरी को टक्कर देने के लिए विकसित की गई है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक 200 Kmph की रफ्तार पर दौड़ सकती है। इसमें जितनी पावर का दावा किया जाता है, उससे दोगुना रेंज मिलने का भी दावा किया गया है।
 

कंपनी ने दावा किया है कि उसे इस इलेक्ट्रिक बाइक के लिए CES 2023 में ग्रीन ऑथोरिटी अवॉर्ड भी मिला है। Davinci ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर भी शेयर की है। चीन में 2021 में लॉन्च होने के बाद, कंपनी अब ग्लोबल हो गई है।

Davinci का दावा है कि DC100 इलेक्ट्रिक बाइक 200 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। यह ईवी मात्र 3 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। रेंज के मामले में भी यह प्रभावित करती है। बाइक निर्माता की मानें, तो DC100 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल फुल चार्ज में 400 किमी से अधिक की रेंज दे सकती है। लेवल 3 डीसी फास्ट-चार्जिंग स्टेशनों का उपयोग करके इसके बैटरी पैक को मात्र आधे घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

जबकि अन्य कंपनियां अपनी बाइक्स में स्मार्टफोन-स्टाइल डिस्प्ले जोड़ने में व्यस्त हैं, Davinci आपको अपने स्मार्टफोन को इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर बनाने और बाइक की Key के रूप में इसे यूज करने का मौका देती है। फोन को राइडर हैंडरबार के बीच फिट वायरलेस चार्जिंग डॉक में फिट कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  2. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  4. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  5. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  6. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  7. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  8. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  9. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  10. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »