CBSE Class 10th-12th के लिए नया अपडेट, DigiLocker में आएगा रिजल्ट और सर्टिफिकेट, ऐसे मिलेगा PIN

CBSE की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, ये 6-digit DigiLocker सिक्योरिटी PINs स्कूलों के जरिए स्टूडेंट्स तक पहुंचाए जा रहे हैं।

CBSE Class 10th-12th के लिए नया अपडेट, DigiLocker में आएगा रिजल्ट और सर्टिफिकेट, ऐसे मिलेगा PIN
ख़ास बातें
  • CBSE Class 10 और 12 के रिजल्ट जल्द होंगे जारी
  • DigiLocker PIN स्कूलों को भेज दिए गए हैं और वहीं से स्टूडेंट्स को मिलेंगे
  • DigiLocker पर मिलेगा Marksheet, Migration और Leaving Certificate
विज्ञापन
CBSE Class 10 और 12 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है और इस बार भी CBSE ने रिजल्ट को डिजिटल मोड में ही स्टूडेंट्स तक पहुंचाने की तैयारी की है। बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स के लिए DigiLocker एक्सेस PIN स्कूलों को भेज दिए हैं, जिससे बच्चे अपनी मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट सीधे DigiLocker ऐप या वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, ये 6-digit DigiLocker सिक्योरिटी PINs स्कूलों के जरिए स्टूडेंट्स तक पहुंचाए जा रहे हैं। ये PIN स्टूडेंट के DigiLocker अकाउंट को CBSE के रिकॉर्ड्स से लिंक करने का काम करते हैं। पहली बार लॉगिन के दौरान इन्हीं PINs से वेरिफिकेशन होगा और बाद में स्टूडेंट्स अपनी मर्जी से पासवर्ड सेट कर सकते हैं।
 

DigiLocker PIN कैसे मिलेगा?

स्कूल को अपने CBSE लॉगिन से DigiLocker पोर्टल पर जाकर “Login as School” ऑप्शन चुनना होगा। फिर LOC (List of Candidates) क्रेडेंशियल्स डालकर “Download PIN File” पर क्लिक करें। यहां से 10वीं या 12वीं की क्लास चुनकर पूरा PIN फाइल डाउनलोड किया जा सकता है। स्कूल इसके बाद स्टूडेंट्स को पर्सनली ये PIN देंगे।
 

रिजल्ट कैसे चेक करें DigiLocker पर?

जैसे ही CBSE Result 2025 जारी होगा, स्टूडेंट्स DigiLocker ऐप या वेबसाइट (digitallocker.gov.in) पर जाकर अपना मोबाइल नंबर और वह PIN डालकर लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद स्टूडेंट्स इन डॉक्युमेंट्स को एक्सेस कर पाएंगे:
  • मार्कशीट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट

अगर पहले से DigiLocker अकाउंट बना है, तो लॉगिन करके CBSE सेक्शन में जाकर डॉक्युमेंट्स डाउनलोड किए जा सकते हैं। साथ ही CBSE स्टूडेंट्स को SMS के जरिए भी लॉगिन डिटेल्स भेजेगा।
 

CBSE Result 2025 कहां-कहां से चेक कर सकते हैं?

  • DigiLocker के अलावा, रिजल्ट नीचे दी गई वेबसाइट्स पर भी चेक किया जा सकता है:
  • results.cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • cbse.gov.in

इस बार CBSE Result में करीब 39 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट मई के दूसरे हफ्ते में कभी भी लाइव हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CBSE, CBSE results 2025, CBSE results 2025 12th
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  16. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »