Apple AirTags के इस्तेमाल से चोरी हो रही कारें, पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट

इस महीने की शुरुआत में जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि यॉर्क क्षेत्र में पांच घटनाओं की सूचना मिली है। इन घटनाओं में संदिग्धों ने गाड़ी चोरी करने के लिए कार पर छोटी ट्रैकिंग डिवाइस लगा दी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2021 12:28 IST
ख़ास बातें
  • कनाडा के यॉर्क क्षेत्र में पांच घटनाओं की सूचना मिली है
  • गाड़ी चोरी करने के लिए कार पर छोटी ट्रैकिंग डिवाइस लगा दी
  • पुलिस ने लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है

कार चोरी के नए तरीके ने कनाडा पुलिस को परेशान किया हुआ है। देखना है कि वह इस पर कितना कंट्रोल कर पाती है।

एपल AirTags का इस्‍तेमाल करके लोग अपना जरूरी सामान जैसे- बैग, चाबी आदि ट्रैक कर सकते हैं। कई लोग इसे अपने वॉलेट में रखते हैं जिससे वॉलेट खो जाने पर एपल के फाइंड माई ऐप की मदद से उसे ढूंढा जा सके लेकिन इन दिनों एपल AirTags किसी और वजह से चर्चा में है। कनाडा की यॉर्क रीजनल पुल‍िस ऑटो/कार्गो डिपार्टमेंट ने एक नोटिस जारी कर एपल AirTags की मदद से हो रही कारों की चोरी के बारे में आगाह किया है। दरअसल, चोरों ने हाई-एंड व्हीकल चोरी करने के लिए नया रास्‍ता न‍िकाला है, जिसमें वे एपल AirTags की मदद ले रहे हैं।       

इस महीने की शुरुआत में जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि यॉर्क क्षेत्र में पांच घटनाओं की सूचना मिली है। इनमें संदिग्धों ने कार चोरी करने के लिए उस पर छोटी ट्रैकिंग डिवाइस लगा दी थी।  चोर ‘AirTags' को उस समय गाड़‍ियों में किसी जगह लगा देते हैं, जब वो पब्‍लिक प्‍लेस, मॉल्‍स या पार्किंग लॉट में खड़ी होती हैं। इसके बाद गाड़‍ियों को उसके मालिक के घर तक ट्रैक किया जाता है और फ‍िर मौका देखकर चुराया जाता है।   
Advertisement
रिपोर्ट में बताया गया है कि चोर स्‍क्रूड्राइवर जैसे टूल्‍स की मदद से कार का दरवाजा खोलते हैं।  एक बार कार के अंदर जाने के बाद चोर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद लेते हैं। इस डिवाइस को फैक्‍ट्री सेटिंग्‍स दोबारा प्रोग्राम करने के लिए आमतौर पर मैकेनिक इस्‍तेमाल करते हैं। चोर इस डिवाइस की मदद से कार स्‍टार्ट करके उसे चुरा लेते हैं। 

यॉर्क रीजनल पुलिस का दावा है कि वह कार चोरी को लेकर अलर्ट रहती है, लेकिन चोर लगातार नए तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस ने अपने नोटिस में Apple AirTag की मदद से हो रही कार चोरी को रोकने के उपाय भी बताए हैं। लोगों से कहा गया है कि वो अपनी कार को गैराज के अंदर ही पार्क करें। स्‍टीयरिंग वील लॉक करने, कार में अलर्ट सिस्‍टम लगाने और सिक्‍योरिटी कैमरा इंस्‍टॉल करने की सलाह भी लोगों को दी गई है। पुलिस ने यह भी कहा है कि कार को नियमित रूप से इस्‍तेमाल करें। उसमें कोई भी ट्रैकिंग डिवाइस लगी दिखे, तो पुलिस को कॉल करें। 
Advertisement

कार चोरी के नए तरीके ने फ‍िलहाल कनाडा पुलिस को परेशान किया हुआ है। अब देखना है कि वह इस पर कितना कंट्रोल कर पाती है और क्‍या शातिर चोरों तक पहुंच पाती है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.