Maruti ने 1 दिन में 50 हजार, Hyundai ने 11 हजार और Tata ने 10 हजार कारें बेची, आप भी कर सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग

GST 2.0 और फेस्टिव सीजन का कमाल है कि Maruti Suzuki, Tata Motors और Hyundai ने नवरात्रि के पहले ही दिन रिकॉर्ड बुकिंग्स और डिलीवरी की।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 सितंबर 2025 18:56 IST
ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki ने नवरात्रि के पहले दिन 25,000 कारों की डिलीवरी की
  • Hyundai ने 11,000 डीलर बिलिंग्स के साथ पिछले 5 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा
  • Tata Motors ने 10 हजार डिलीवरी की, कुछ मॉडल्स पर 2 लाख तक की छूट दी

Maruit Suzuki को नवरात्री के पहले ही दिन 80,000 क्वेरीज आईं

Photo Credit: Unsplash/ Haidan

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट इस साल नवरात्रि के साथ ही जबरदस्त तेजी के साथ शुरू हुआ है। यह तेजी सिर्फ त्योहारी उत्साह की वजह से नहीं है, बल्कि नए GST 2.0 टैक्स सुधार ने ग्राहकों के बजट में सीधे असर डाला है। छोटे और मिड-रेंज कारों पर टैक्स घटाकर 18% कर दिया गया है, जिससे पहले से महंगी लग रही कारें अब बहुत किफायती हो गई हैं। इस बदलाव ने खरीदारों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है और शोरूम्स में भीड़ बढ़ा दी है। यही वजह है कि कई कंपनियों ने पहले ही दिन रिकॉर्ड बुकिंग्स और डिलीवरी की संख्या दर्ज की।

नवरात्रि और चल रहा फेस्टिव सीजन कार मैन्युफैक्चरर्स और डीलरशिप्स के लिए अच्छा समय साबित हो रहा है। लोग न सिर्फ कार खरीदने के लिए उत्साहित लग रहे हैं, बल्कि कंपनियों द्वारा दिए जा रहे एक्स्ट्रा डिस्काउंट और बेनिफिट्स ने भी उत्साह को और बढ़ा दिया है। Maruti Suzuki, Tata Motors और Hyundai जैसी बड़ी कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए GST 2.0 का पूरा फायदा पास किया है और उसका असर उनके रिकॉर्ड-तोड़ आंकड़ों में दिखाई दे रहा है।

Advertisement

नए GST 2.0 के तहत, छोटे पेट्रोल और डीजल कारों (≤1200cc पेट्रोल, ≤1500cc डीजल, लंबाई ≤4 मीटर) पर GST रेट को 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इससे इन कारों की कीमतों में बड़ी कमी आई है, जिससे ग्राहकों के लिए कार खरीदना सस्ता और आकर्षक हुआ है। अच्छी बात यह है कि अब लगभग सभी व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स ग्राहकों को उनके कार मॉडल्स को आधिकारिक वेबसाइट से बुक करने की सुविधा देते हैं। ऐसे में कई ग्राहक ऑनलाइन ही सभी जानकारी देखकर अपनी सुविधा के हिसाब से मॉडल्स को घर बैठे-बैठे बुक कर लेते हैं।

Maruit Suzuki को नवरात्री के पहले ही दिन 80,000 क्वेरीज आईं और उन्होंने 25,000 कारों की डिलीवरी की, जो कि पिछले 35 वर्षों में उनकी सबसे बड़ी बिक्री है। Maruti Suzuki के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, मार्केटिंग एंड सेल्स, पार्थो बैनर्जी का कहना है कि बहुत जल्द कंपनी 30,000 यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लेगी। कंपनी ने 18 सितंबर को GST बेनिफिट्स के साथ-साथ कुछ एक्स्ट्रा फेस्टिव डिस्काउंट की घोषणा की थी, जिसके बाद उन्हें 75,000 बुकिंग्स प्राप्त हुईं। 

यह बुकिंग्स रोजाना लगभग 15,000 की दर से आ रही हैं, जो सामान्य से 50% अधिक हैं। Alto, WagonR और Swift जैसी कॉम्पैक्ट कारों की डिमांड 50% ज्यादा है।

Advertisement

Hyundai Motor India Limited (HMIL) ने नवरात्रि के पहले दिन 11,000 डीलर बिलिंग्स की, जो पिछले पांच वर्षों में उनकी सबसे बड़ी सिंगल-डे सेल्स है। कंपनी ने GST 2.0 के तहत पूरी तरह से लाभ ग्राहकों तक पहुंचाया है, जिससे ये आंकड़ा हासिल हुआ है।

वहीं, Tata Motors ने नवरात्रि के पहले दिन 10,000 कारों की डिलीवरी की और एक ही दिन में 25,000 से अधिक क्वेरीज प्राप्त की। कंपनी ने अपने पॉपुलर मॉडल्स जैसे Nexon, Punch, Tiago, Altroz और Harrier पर 2 लाख रुपये तक की छूट की घोषणा की है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.