Byju's पर कसा जांच का शिकंजा, कंपनी पर वित्तीय गड़बड़ी का आरोप

इस महीने की शुरुआत में कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री ने हैदराबाद में रीजनल डायरेक्टर के ऑफिस को कंपनी की जांच का निर्देश दिया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जुलाई 2023 15:50 IST
ख़ास बातें
  • Byju's ने फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स जमा करने में देरी की है
  • कंपनी के साथ कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़े मुद्दे भी हैं
  • इसकी अंतिम एनुअल जनरल मीटिंग पिछले वर्ष सितंबर में की गई थी

Photo Credit: इसके ऑडिटर ने इस्तीफा दे दिया है

पिछले कुछ महीनों से मुश्किलों से घिरी एजुटेक कंपनी Byju's के बही खातों की कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री ने जांच का आदेश दिया है। Byju's ने फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स जमा करने में देरी की है और कंपनी के साथ कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़े मुद्दे भी हैं। कंपनीज लॉ को लागू करने वाली इस मिनिस्ट्री की ओर से Byju's ब्रांड को चलाने वाली बेंगलुरु की Think & Learn की जांच की जाएगी। 

कंपनी ने अपनी फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स को फाइनल नहीं किया है और इसके ऑडिटर ने इस्तीफा दे दिया है। इस महीने की शुरुआत में मिनिस्ट्री ने हैदराबाद में रीजनल डायरेक्टर के ऑफिस को कंपनी की जांच का निर्देश दिया था। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला किया जाएगा। इस बारे में Byju's को भेजे गए प्रश्न का उत्तर नहीं मिला। Think & Learn की शुरुआत लगभग 12 वर्ष पहले हुई थी। इसकी अंतिम एनुअल जनरल मीटिंग पिछले वर्ष सितंबर में की गई थी। इसे बहुत से मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें कॉरपोरेट गवर्नेंस के तरीकों को लेकर आशंकाएं शामिल हैं। 

ऑडिट फर्म Deloitte Haskins & Sells ने फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स में देरी का हवाला देते हुए कंपनी के ऑडिटर के तौर पर इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड मेंबर्स में से तीन ने भी इस्तीफा दिया है। इससे Byju's के लिए समस्याएं बढ़ने का संकेत मिल रहा है। कंपनी के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने पिछले महीने बताया था कि Byju's ने अपने इनवेस्टर्स को फाइनेंशियल ईयर 2022 तक ऑडिट सितंबर तक और फाइनेंशियल ईयर 2023 तक दिसंबर तक कराने का वादा किया है। हाल ही में Byju's के  CEO, Byju Raveendran ने अपनी पिछली गल्तियों को माना था और शेयरहोल्डर्स को आश्वासन दिया था कि आगे गड़बड़ी नहीं होगी। 

इससे पहले इस कंपनी पर गलत तरीकों से लर्निंग पैकेज बेचने का भी आरोप लगा था। बहुत से अभिभावकों ने शिकायत की थी कि Byju's की ओर से गलत जानकारी देकर स्टूडेंट्स के लिए लर्निंग पैकेज बेचे जाते हैं और बाद में कंपनी इनका रिफंड देने से भी मना कर देती है। हालांकि, इसे लेकर कंपनी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.