सिंगल चार्ज में 510 km चलेगी BYD की यह इलेक्ट्रिक कार, कल होगी पेश

BYD अपनी इलेक्ट्रिक कार्स को घरेलू बाज़ार तक सीमित नहीं रखना चाहती है। इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने घोषणा की थी कि Nexport इस साल अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में BYD Yuan Plus की बिक्री करेगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 नवंबर 2021 14:37 IST
ख़ास बातें
  • BYD Yuan Plus को 19 नवंबर को Guangzhou Auto Show में दिखाया जाएगा
  • चीन के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया में भी बेची जाएगी यह इलेक्ट्रिक कार
  • जबरदस्त रेंज और पावर से है लैस

BYD Yuan Plus की कीमत 130,000 युआन से 160,000 युआन के बीच हो सकती है

BYD, एक लोकप्रिय चीनी ऑटोमोबाइल निर्माता कथित तौर पर कल, यानी 19 नवंबर को Yuan Plus नाम से अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कार (Electric SUV car) को Guangzhou Auto Show में पेश करने वाली है। यह कार नए BYD ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर आधारित पहली ऑल- इलेक्ट्रिक कार होगी। यह कार जबरदस्त रेंज के दम पर कई ब्रांड्स की इलेक्ट्रिक कार्स को टक्कर दे सकती है। बता दें, ई-प्लेटफॉर्म 3.0 मैक्सिमम 600 मील (966 किलोमीटर) की रेंज सपोर्ट करता है। पावर के मामले में भी यह प्लेटफॉर्म हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार बनाने का दमखम रखता है। चलिए इस कार के बारे में जानते हैं।

Gizmochina की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि BYD कल Guangzhou Auto Show में Yuan Plus इलेक्ट्रिक कार को पेश करने वाली है। जैसा कि हमने बताया कि BYD के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बनी है। यह प्लेटफॉर्म इंटेलीजेंट, सिक्योरिटी व एफिशिएंसी के लिए डिज़ाइन किया गया है। इलेक्ट्रिक कार को अगले साल की पहली तिमाही में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है और रिपोर्ट के अनुसार, कार की कीमत 130,000 युआन (लगभग 15.12 लाख रुपये) से 160,000 युआन (लगभग 18.61 लाख रुपये) के बीच हो सकती है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो प्लेटफ़ॉर्म द्वारा पेश किए जाने वाले चरम मापदंडों में 2.9 सेकंड में 0-60 मील प्रति घंटे (0-97 किलोमीटर प्रति घंटे) की स्पीड और 600 मील (966 किलोमीटर) की रेंज शामिल है। इतना ही नहीं, इस प्लेटफॉर्म पर बनी कार 800V तक की चार्जिंग क्षमता सपोर्ट कर सकती है। फिलहाल कंपनी ने BYD Yuan Plus के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन में इस इलेक्ट्रिक कार को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें से बेस वेरिएंट 430 km और दूसरा वेरिएंट 510 km रेंज देगा। दोनों वेरिएंट में सिंगल मोटर मौजूद होगी, जो 150 kW की मैक्सिमम पावर और 310 किलोमीटर का पीक टॉर्क देगी।

BYD अपनी इलेक्ट्रिक कार्स को घरेलू बाज़ार तक सीमित नहीं रखना चाहती है। इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने घोषणा की थी कि Nexport इस साल अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में BYD Yuan Plus की बिक्री करेगा। हालांकि, COVID-19 महामारी के कारण उत्पादन और शिपिंग में आई परेशानियों के चलते इस योजना को कुछ समय के लिए टाल दिया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.