BYD इस साल लॉन्च करेगी तीन इलेक्ट्रिक कारें, जानिए इनकी डिटेल्स

BYD Sea Lion इलेक्ट्रिक कार को इस साल की तीसरी तिमाही में चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसे 200,000 से 250,000 युआन (लगभग 23.6 लाख से 30 लाख रुपये) के बीच लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जनवरी 2022 17:03 IST
ख़ास बातें
  • BYD Seal, Seagull, और Sea Lion के नाम से लॉन्च हो सकती है नई EVs
  • 700 km तक की रेंज दे सकती है अपकमिंग BYD Seal
  • कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार होगी BYD Sea Lion

BYD ने पिछले साल Dolphin EV लॉन्च की थी

BYD Sea Lion, Seagull, और Seal नाम से इस साल तीन इलेक्ट्रिक कार (upcoming electric cars 2022) लॉन्च होने वाली हैं। तीनों ही इलेक्ट्रिक कारों की कोई न कोई जानकारी हमें पिछले कुछ समय से लीक्स के जरिए मिल रही थी। अब, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी BYD इन तीनों इलेक्ट्रिक कारों को इस साल लॉन्च करने की योजना बना  रही है। बता दें, BYD को कई दुनिया भर में कई बड़े निवेशकों द्वारा फंड किया जाता है, जिसमें अमेरिकी अरबपति निवेशक वॉरेन बफेट (Warren Buffet) भी शामिल हैं। 

Gizmochina की रिपोर्ट कहती है कि BYD इस साल अपनी तीन नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिनमें BYD Sea Lion, BYD Seagull और BYD Seal शामिल हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि कंपनी द्वारा पेश किए जाने वाली इलेक्ट्रिक कारों का नाम समुद्री जीवों पर रखा गया हो। 2021 में कंपनी BYD Dolphin EV नाम से एक इलेक्ट्रिक कार पेश कर चुकी है।

रिपोर्ट में तीनों इलेक्ट्रिक कारों के बारे में अभी तक ऑनलाइन उपलब्ध जानकारियों को भी इकट्ठा किया गया है। रिपोर्ट कहती है कि तीनों कारों में से सबसे पहले BYD Seal लॉन्च होगी। यह कथित तौर पर 2022 की पहली तिमाही, यानी आने वाले कुछ महीनों में चीन में लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत 150,000 से 200,000 युआन (17.70 लाख से 23.6 लाख रुपये) के बीच लॉन्च हो सकती है।

एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए Gizmochina का कहना है कि BYD Seal इलेक्ट्रिक कार में 800-volt का बैटरी पैक शामिल होगा, जो 700 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होगा। यह कार 2 वेरिएंट में आ सकती है - एक RWD और एक AWD वेरिएंट। AWD मॉडल 3 सेकंड (3.3 या 3.4 सेकंड) में 0-100 किमी / घंटा की स्पीड हासिल करने में सक्षम होगा। AWD मॉडल दो मोटरों से लैस होगा, जिनमें एक 200 kW और एक 160 kW पावर जनरेट करने में सक्षम होगी, जबकि RWD मॉडल में मौजूद दो मोटर 150 kW और 180 kW पावर जनरेट करेगी।
Advertisement

वहीं, BYD Seagull की बात करें, तो यह कार कथित तौर पर चीन में 2022 की दूसरी तिमाही में घोषित की जाएगी। यह बजट इलेक्ट्रिक कार हो सकती है, जो कॉम्पेक्ट होगी। इसकी कीमत 60,000 से 80,000 युआन (लगभग 7 लाख से 9.5 लाख रुपये) के बीच बताई जा रही है।
Advertisement

BYD Sea Lion इलेक्ट्रिक कार को इस साल की तीसरी तिमाही में चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसे 200,000 से 250,000 युआन (लगभग 23.6 लाख से 30 लाख रुपये) के बीच लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में, लीकस्टर ग्रेग केबल (Greg Kable) ने ट्विटर पर कथित BYD Sea Lion की तस्वीरें भी शेयर की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.