'Bulli Bai' विवादः दिल्ली पुलिस ने Twitter से शुरुआती पोस्ट करने वाले की डिटेल्स मांगी

दिल्ली पुलिस ने सायबर पुलिस स्टेशन में एक महिला पत्रकार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई की है

विज्ञापन
अपडेटेड: 3 जनवरी 2022 15:07 IST
ख़ास बातें
  • इस मामले में आईपीसी और IT एक्ट के तहत धाराएं लगाई लगाई गई हैं
  • इस ऐप को लेकर शिव सेना सहित कुछ विपक्षी दलों भी विरोध जताया है
  • इस ऐप को GitHub प्लेटफॉर्म होस्ट करता है

मुंबई पुलिस ने भी कुछ शिकायतें मिलने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है

दिल्ली पुलिस ने Twitter से उस यूजर के बारे में जानकारी मांगी है जिसने 'Bulli Bai' ऐप के बारे में शुरुआती ट्वीट किया था। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने सोमवार को बताया था कि इसके साथ ही Twitter को विवाद से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने के लिए कहा गया है। 

पुलिस ने  GitHub प्लेटफॉर्म से भी 'Bulli Bai' ऐप के डिवेलपर की जानकारी मांगी है। साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के सायबर पुलिस स्टेशन में आईपीसी के सेक्शन 509 के तहत दर्ज मामले को अब दिल्ली पुलिस इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट को ट्रांसफर कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने सायबर पुलिस स्टेशन में एक महिला पत्रकार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई की है। महिला पत्रकार ने आरोप लगाया था कि उनकी फोटो को एक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है और इसके जरिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने तुरंत एफआईआर दर्ज करने और जांच की मांग की थी। यह शिकायत अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है जो सोशल मीडिया और इंटरनेट पर मुस्लिम महिलाओं को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं।
Advertisement

मुंबई पुलिस ने भी कुछ शिकायतें मिलने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन शिकायतों में कहा गया था कि महिलाओं की फोटोग्राफ के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें 'Bulli Bai' ऐप पर ऑक्शन के लिए अपलोड किया गया है। इस ऐप को  GitHub प्लेटफॉर्म होस्ट करता है। वेस्ट मुंबई सायबर पुलिस स्टेशन ने इस ऐप के डिवेलपर्स और ऐप को प्रमोट करने वाले ट्विटर हैंडल्स के खिलाफ रविवार को एक मामला दर्ज किया था। 

इस मामले में आईपीसी और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत धाराएं लगाई गई हैं। इस ऐप को लेकर शिव सेना सहित कुछ विपक्षी दलों और संगठनों ने भी विरोध जताया है। इस पहले भी ऐसे कुछ मामले सामने आ चुके हैं जिनमें इस तरह की ऐप के जरिए उत्पीड़न करने की कोशिशें की गई थी। हालांकि, ऐसे मामलों में कई बार ऐप को विदेश से चलाए जाने के कारण आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस को मुश्किल होती है। आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने वाली बहुत सी वेबसाइट्स और ऐप पर केंद्र सरकार की ओर से पहले भी कार्रवाई की जाती रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: APP, Case, Bulli Bai, Twitter, Information, Complaint
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.