सुपरकार बनाने वाली कंपनी Bugatti ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में मिलेगी 35 km की रेंज

Bugatti का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दिखने में आम ई-स्कूटर की तरह ही है। इसका वज़न 15.8 किलोग्राम है और इसे मैग्नीशियम अलॉय से बनाया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जनवरी 2022 15:00 IST
ख़ास बातें
  • Bugatti इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटा है
  • इस इलेक्ट्रिक को Bytech International के साथ मिलकर बनाया गया है
  • बुगाटी इलेक्ट्रिक स्कूटर 360Wh क्षमता के बैटरी पैक से लैस आता है

Bugatti दुनिया की सबसे महंगी और फास्टेस्ट कार निर्माताओं की लिस्ट में मौजूद है

Bugatti अपनी सुपरफास्ट और बेहद महंगी सुपरकार्स के लिए जानी जाती है, लेकिन आपको यह सुनकर कैसा लगेगा कि इस कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल (electric vehicle) कोई कार नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) के रूप में पेश किया है। जी हां, Bugatti ने Bytech International के साथ मिलकर नया इलेक्ट्रिक स्कूटर तैयार किया है, जिसकी रेंज 35 km है और टॉप स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत के बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।

फिलहाल Bugatti ने इसके लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के समय हम इसकी कीमत से पर्दा उठाए जाने की भी उम्मीद करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि लग्ज़री सुपरकार बनाने वाली कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को महंगे प्राइस ब्रैकेट में ही लॉन्च करेगी।
Advertisement

Bugatti का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दिखने में आम ई-स्कूटर की तरह ही है। इसका वज़न 15.8 किलोग्राम है और इसे मैग्नीशियम अलॉय से बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि इसमें मौजूद 700W क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर ई-स्कूटर को अधिकतम 30 kmph तक पहुंचा सकती है। कंपनी ने इसे छोटे शहरों में आसानी से आसपास आने-जाने के लिए डिज़ाइन किया है।

ई-स्कूटर में टेललाइट्स मिलती है और साथ ही सामने एक छोटी LED लाइट भी लगाई गई है। इसमें टर्न सिग्नल और एलईडी स्क्रीन भी है। राइडर को राइडिंग मोड भी मिलते हैं। स्क्रीन में स्पीड, लाइट स्टेटस आदि नोटिफिकेशन मिलते हैं। स्कूटर में 360Wh क्षमता का बैटरी पैक मौजूद है, जो इस स्कूटर को 35 km की रेंज देता है, और इसे स्टैंडर्ड वॉल सॉकेट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.