Budget 2023: 7 लाख तक कोई टैक्स नहीं, मोबाइल, LED TV, इलेक्ट्रिक कारें होंगी सस्ती!

Budget 2023: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में भारत को बढ़त दिलाने के लिए देश में 3 सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाए जाएंगे।

Budget 2023: 7 लाख तक कोई टैक्स नहीं, मोबाइल, LED TV,  इलेक्ट्रिक कारें होंगी सस्ती!

Budget 2023: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में भारत को बढ़त दिलाने के लिए देश में 3 सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाए जाएंगे।

ख़ास बातें
  • Budget 2023: देश में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएंगी
  • Budget 2023: 2022 में Rs 1.26 लाख करोड़ का डिजिटल भुगतान UPI से हुआ
  • Budget 2023: AI में बढ़त दिलाने के लिए 3 सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनेंगे
विज्ञापन
Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी 2023 को आज अपना पांचवा बजट (Budget 2023) पेश कर दिया है। इस बजट में जहां सबसे ज्यादा लोगों को खुशखबरी टैक्स की दरों में बदलाव को लेकर मिली है। टैक्स छूट की 5 लाख की सालान आय की सीमा बढ़ाकर 7 लाख कर दी गई है। अब 7 लाख रुपये तक लोगों को कोई टैक्स नहीं देना होगा। वहीं टेक्नोलॉजी से जुड़े मोबाइल, लैपटॉप डिवाइसों के लिए भी बड़ी खबर सामने आई है। फाइनेंस मिनिस्टर ने इन डिवाइसों पर कई तरह की कस्टम ड्यूटी को कम करने का एलान किया है।

इसके बाद LED TV, मोबाइल फोन, मोबाइल कैमरा लेंस, इलेक्ट्रिक गाड़ियां, लिथियम सेल्स में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में भारत को बढ़त दिलाने के लिए देश में 3 सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाए जाएंगे। सरकार का मकसद इसके जरिए देश के युवाओं को पढ़ाई का विश्वस्तरीय सुविधा दिलाना है।

निर्मला सीतारमण ने इस दौरान बताया की भारत में 2022 में 1.26 लाख करोड़ रुपए का डिजिटल भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया गया। वहीं 2022 में कुल 7,400 करोड़ डिजिटल भुगतान किए गए। वहीं जनवरी 2023 में, यूपीआई ने पहली बार एक महीने में 8 अरब से अधिक लेनदेन किए।

Digital Library: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने बताया की देश में बच्चों को युवाओं को पढ़ने में सुविधा दिलाने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। सभी स्कूलों को भी डिजिटल लाइब्रेरी से जोड़ा जाएगा। इससे देश के हर कोने में स्थित सभी छात्रों और युवाओं को इससे लाभ मिलेगा।

Video KYC: जन धन योजना के बैंक खातों को खुलवाने के लिए जरूरी केवाईसी की प्रक्रिया को वीडियो कॉल के जरिए पूरा करने का एलान भी बजट में किया गया है। निर्मला सीतारमण ने कहा, वीडियो केवाईसी को बढ़ावा दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: budget 2023
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »