BMW ने भारत में लॉन्च की 425 KM रेंज वाली iX इलेक्ट्रिक कार, जानें प्राइस और फीचर्स

BMW iX xDrive40 इलेक्ट्रिक कार की भारत में कीमत 1.16 करोड़ (ex-showroom) रुपये है। यह इलेक्ट्रिक कार CBU (कंप्लीटली बिल्ड यूनिट) के तौर पर देश में आई है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2021 13:39 IST
ख़ास बातें
  • BMW iX xDrive40 को भारत में किया गया लॉन्च
  • भारत में इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत है 1.16 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम)
  • सिंगल चार्ज में 425 किलोमीटर की रेंज दे सकती है नई लग्ज़री इलेक्ट्रिक कार

BMW iX xDrive40 की भारत में कीमत 1.16 करोड़ रुपये (ex-showroom) है

BMW iX इलेक्ट्रिक कार (Electric car) भारत में लॉन्च हो गई है। यह भारत में BMW की पहली इलेक्ट्रिक कार है, जो मार्केट में पहले से मौजूद बड़े और लग्ज़री इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric vehicles in India) जैसे कि Jaguar i-Pace, Porsche Taycan, Mercedes Benz EQC से सीधी टक्कर लेगी। कार सिंगल चार्ज में 425 किलोमीटर की रेंज देगी और पावर के मामले में भी यह किसी से कम नहीं है। iX एक स्मार्ट कार है, जिसका इंटीरियर ईको फ्रेंडली मेटीरियल से बना है।
 

BMW iX price in India

बीएमडब्ल्यू आईएक्स की भारत में कीमत 1.16 करोड़ रुपये है। यह इलेक्ट्रिक कार CBU (कंप्लीटली बिल्ड यूनिट) के तौर पर देश में आई है। ग्लोबल मार्केट में इस कार के एक से ज्यादा ट्रिम उपलब्ध है, लेकिन भारत में कंपनी ने इस कार को xDrive 40 ट्रिम के साथ लॉन्च किया है। यह कार का बेस मॉडल है। हालांकि रेंज और पावर के मामले में ये भारत में आने वाली अन्य हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार (High-performance electric cars in India) से कम नहीं है। 
Advertisement
 

BMW iX specifications, features

BMW iX आकर्षक डिज़ाइन से लैस है, जो निश्चित तौर पर भारत में युवा पीढ़ी को खासा लुभाएगा। यह कार रेड मेटेलिक फिनिश और कॉपर एक्सेंट के साथ आती है। सामने की ओर अदभुत व विशाल ग्रिल दी गई है, जो कार में मौजूद कैमरा, सेंसर और रडार को कवर करती है। इसमें फ्लश डोर हैंडल, स्लिम एलईडी हेडलैंप और टेल-लैंप प्लस फ्रेमलेस डोर जैसे आकर्षक फीचर्स मिलते हैं।

BMW iX xDrive 40 326hp की पावर और 630Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बीएमडब्ल्यू का दावा है कि xDrive 40 मात्र 6.1sec में 0-100 kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप-स्पीड 200 kmph है। यह ऑल-व्हील ड्राइव के साथ आती है, जिसमें प्रत्येक एक्सल पर एक मोटर के साथ एक ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर सेट-अप मिलता है।
Advertisement

वैश्विक स्तर पर, iX एक उच्च-स्पेक xDrive 50 वैरिएंट में भी उपलब्ध है जो 523hp और 765Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है, जिसमें WLTP साइकिल पर 611km तक की ड्राइविंग रेंज होती है। बीएमडब्ल्यू के मुताबिक, आईएक्स का यह वर्जन 4.6 सेकेंड में 0-100kph की रफ्तार पकड़ सकता है।

BMW iX xDrive 40 में 76.6kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है। WLTP साइकिल के अनुसार, xDrive 40 में 425km तक की ड्राइविंग रेंज का दावा किया गया है। यह कार 2.3kW क्षमता के घरेलू सॉकेट के साथ भी चार्ज हो सकती है। 2.3kW चार्जर का उपयोग करके बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत तक 36 घंटों में चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जर का विकल्प भी है, जो इस बैटरी पैक को केवल सात घंटों में फुल चार्ज कर सकता है।
Advertisement

आईएक्स डीसी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है, जिसके दम पर 50kW क्षमता पर बैटरी पैक मात्र 73 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। इसके अलावा एक विकल्प 150kW चार्जर का भी है, जो बैटरी पैक को 10-80 प्रतिशत केवल 31 मिनट में चार्ज कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  5. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  6. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  10. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.