सिंगल चार्ज में 80KM चलेगी Blaupunkt Enno इलेक्ट्रिक बाइक, सस्ते दामों में कर पाएंगे सफर

Blaupunkt Enno ई-बाइक में एक डिटैचबल 36  V लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। रेंज की बात की जाए तो यह सिंगल चार्ज में 80 किमी की दूरी तय कर सकती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जून 2022 10:37 IST
ख़ास बातें
  • Blaupunkt Enno ई-बाइक सिंगल चार्ज में 80 किमी की दूरी तय कर सकती है।
  • Blaupunkt Enno ई-बाइक 25 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है।
  • Blaupunkt Enno ई-बाइक में डिटैचबल 36 V लिथियम-आयन बैटरी दी गई है।

Blaupunkt Enno ई-बाइक सिंगल चार्ज

Photo Credit: Blaupunkt

Blaupunkt Enno नई फैट फोल्डिंग ई-बाइक पेश की गई है। इस ई-बाइक में कंफर्टेबल राइड के लिए ज्यादा चौड़े 20 टायर दिए गए हैं। बाइक कई जगहों पर फोल्ड हो सकती है, फोल्डेबल पैडल और हैंडलबार के साथ इसमें आसानी से खोलने के लिए एक क्विक रिलीज मैकेनिज्म दिया गया है।
 

Blaupunkt Enno ई-बाइक के स्पेसिफिकेशंस


डाइमेंशन की बात की जाए तो फोल्ड होने पर बाइक की लंबाई 1,000 mm, चौड़ाई 500 mm और मोटाई 750 mm है। वहीं फोल्ड होने पर लंबाई 1,750 mm, चौड़ाई 700 mm और मोटाई 1,100 mm है। एक रियर-माउंटेड शेंगी मोटर दी गई है जो कि 55 Nm टार्क प्रदान करती है। स्पीड की बात की जाए तो 5 मोड में 25 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है। एक डिटैचबल 36  V लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। रेंज की बात की जाए तो यह सिंगल चार्ज में 80 किमी की दूरी तय कर सकती है। 7.5 घंटे में या करीब 6 घंटे में 80 प्रतिशत तक पूरी तरह से रिचार्ज किया जा सकता है।
 

Blaupunkt Enno ई-बाइक के फीचर्स


बाइक की रेंज बढ़ाने के लिए एक्स्ट्रा बैटरी ऑप्शन का भी चयन किया जा सकता है। ई-बाइक में 7-स्पीड शिमैनो गियरशिफ्ट और बाइक के फ्रंट और रियर में टेक्ट्रो डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। कंबाइंड ई-बाइक और बैटरी का वजन कुल 32 किलो है। यह 110 किलोग्राम अधिकतम पेलोड का सपोर्ट कर सकता है। पेडलेक में फ्रंट और रियर दो लगेज रैक के साथ एलईडी लाइट्स हैं। इस ई-बाइक में एक एलसीडी दी गई है जो कि राइडर्स को बाइक और आपकी सवारी के बारे में जानकारी दर्शाता है, जिसमें बैटरी चार्जिंग और स्पीड शामिल है। 
 

Blaupunkt Enno ई-बाइक की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Blaupunkt Enno ई-बाइक की कीमत जर्मनी में €1,899 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 1,57,021 करीब रुपये है। यह साफ नहीं है कि पेडेलेक अन्य मार्केट्स में उपलब्ध हो सकता है या नहीं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Blaupunkt Enno, Electric Bike

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple लॉन्च इवेंट होगा 4 मार्च को आयोजित, iPhone 17e से लेकर नए MacBook देंगे दस्तक, जानें सबकुछ
  2. Vivo V60 Lite 4G फोन 6,500mAh बैटरी, 50MP Sony सेंसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च
  3. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. India AI Impact Summit 2026: भारत में इस जगह बनेगी पहली 'AI सिटी'
  2. Samsung Galaxy A27 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग
  3. WhatsApp पर अपनी चैट को कैसे करें रिस्टोर, फोन चोरी होने और नया फोन खरीदने पर है जरूरी
  4. Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  5. Amazon Mega Electronic Days सेल लाई तगड़ा मौका, 80% डिस्काउंट पर खरीदें स्मार्टवॉच, लैपटॉप और हेडफोन
  6. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी से लैस होगा Infinix GT 50 Pro, जानें सबकुछ
  7. Apple लॉन्च इवेंट होगा 4 मार्च को आयोजित, iPhone 17e से लेकर नए MacBook देंगे दस्तक, जानें सबकुछ
  8. Samsung Galaxy S26 Ultra में मिल सकता है 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. Lava Bold N2 भारत में लॉन्च: Rs 8 हजार से कम कीमत में 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और क्लीन सॉफ्टवेयर!
  10. Infosys और Anthropic की बड़ी AI डील, इन सेक्टर्स पर रहेगा फोकस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.