Black Friday ऑनलाइन सेल्स: Apple के प्रोडक्ट्स, Nintendo Switch पर आकर्षक डील्स

आपको परचेज करने से पहले कुल कॉस्ट को शिपिंग, कस्टम ड्यूटी और अन्य लोकल टैक्स जोड़कर कैलकुलेट करना होगा

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 26 नवंबर 2021 16:04 IST
ख़ास बातें
  • Amazon, Best Buy जैसे बड़े रिटेलर्स भारी डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं
  • भारत से प्रोडक्ट खरीदने पर इसकी शिपिंग का खुद इंतजाम करना होगा
  • इसके लिए थर्ड-पार्टी शिपिंग सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकता है

ब्लैक फ्राइडे सेल्स के दौरान बहुत से टेक प्रोडक्ट्स आकर्षक प्राइसेज पर मिले रहे हैं

इस वर्ष की ब्लैक फ्राइडे सेल्स ऑनलाइन शुरू हो गई है। अधिकतर बड़े ऑनलाइन रिटेलर्स कुछ डील्स का लगभग एक सप्ताह पहले ही एक्सेस दे रहे हैं। अगर आप इस सेल्स के दौरान भारत से कुछ टेक प्रोडक्ट्स खरीदना चाहते हैं, तो हमने Amazon, Best Buy और कुछ अन्य ऑनलाइन रिटेलर्स पर उपलब्ध बेस्ट ऑफर्स चुने हैं। हालांकि, ब्लैक फ्राइडे के दौरान भारत से प्रोडक्ट्स खरीदने में कुछ मुश्किल हो सकती है। आपको परचेज करने से पहले कुल कॉस्ट को शिपिंग, कस्टम ड्यूटी और अन्य लोकल टैक्स जोड़कर कैलकुलेट करना होगा।
 

ब्लैक फ्राइडे सेल्स - भारत से खरीदारी के लिए बेस्ट डील्स

Nintendo Switch (Mario Kart 8 Deluxe bundle)

अगर आप इस सेल्स के दौरान भारत से परचेज करना चाहते हैं तो आपको ऐसा प्रोडक्ट्स चुनना चाहिए जो देश में आसानी से उपलब्ध नहीं है। आप Best Buy पर 300 डॉलर (लगभग 22,500 रुपये) में Nintendo Switch कंसोल को Mario Kart 8 Deluxe के साथ (डिजिटल डाउनलोड) खरीद सकते हैं। आपको विदेश में किसी ऐसी व्यक्ति की जरूरत होगी जो इसे अपने साथ भारत ला सके या थर्ड-पार्टी शिपिंग सर्विस का इस्तेमाल करना होगा।
 

Apple Watch SE

ब्लैक फ्राइडे सेल्स के दौरान Apple Watch SE काफी कम प्राइस पर बेची जा रही है। Best Buy इसका 40 mm मॉडल 219 डॉलर (लगभग 16,400 रुपये) के डिस्काउंटेड प्राइस पर बेच रही है। अगर आपका कोई रिश्तेदार या दोस्त विदेश से आ रही है तो वह इसे अपने साथ ला सकता है। आप इसे थर्ड-पार्टी शिपिंग सर्विस के इस्तेमाल से भी मंगवा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको शिपिंग चार्ज और इम्पोर्ट ड्यूटी का भुगतान करना होगा।
 

Kindle Paperwhite 2021 मॉडल

Kindle Paperwhite 2021 मॉडल की 105 डॉलर (लगभग 8,000 रुपये) में Amazon की ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान बिक्री की जा रही है। यह 6.8 इंच डिस्प्ले के साथ नया पेपरव्हाइट मॉडल है। इसमें एडजस्टेबल वॉर्म लाइट भी है। हालांकि, इसके साथ विज्ञापन भी होंगे। अगर आप कम प्राइस के साथ कुछ विज्ञापन देख सकते हैं तो यह एक अच्छी डील है। Amazon इसकी सीधे भारत में शिपिंग नहीं करेगी और आपको इसके लिए शिपिंग और इम्पोर्ट ड्यूटी चुकानी होगी।
 

Apple AirPods (थर्ड जेनरेशन)

Apple AirPods (थर्ड जेनरेशन) का प्राइस Amazon US पर इस सेल के दौरान 170 डॉलर (लगभग 13,000 रुपये) का है। Amazon चेकआउट पर अतिरिक्त 20 डॉलर के डिस्काउंट की भी पेशकश कर रही है। इससे इसका प्राइस घटकर 150 डॉलर (लगभग 11,200 रुपये) हो जाएगा। इन कॉम्पैक्ट TWS ईयरबड्स की शिपिंग आसान है लेकिन आपको इसमें इम्पोर्ट ड्यूटी को जोड़ना होगा।  

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Black Friday Sale, Amazon, products, Best Buy, Offers, Discount, Purchase

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  2. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  5. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  6. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  8. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  9. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  10. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.