माइनिंग पर चीन के शिकंजे के बाद Bitcoin और Ether में फिर बढ़ी गिरावट, जानें आज का भाव

बिटकॉइन सोमवार को 9% तक गिर गया। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में हाल की अस्थिरता में गिरावट का कोई संकेत नहीं दिखा मगर बाजार के खिलाड़ियों ने हल्की तरलता और बिटकॉइन खनन पर चीन के प्रतिबंध के विस्तार का हवाला दिया। 

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जून 2021 13:47 IST
ख़ास बातें
  • गिरावट के बाद बिटकॉइन की वैल्यू $32,288 (लगभग 23.9 लाख रुपये) हो गई।
  • इथेरियम की कीमत में भी 12 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई।
  • गिरावट के बाद इथेरियम की वैल्यू 2,000 डॉलर (लगभग 1.4 लाख रुपये) हो गई।

चीन के सिचुआन में अथॉरिटीज ने शुक्रवार को क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग को बंद करने का आदेश दिया।

बिटकॉइन सोमवार को 9% तक गिर गया। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में हाल की अस्थिरता में गिरावट का कोई संकेत नहीं दिखा मगर बाजार के खिलाड़ियों ने हल्की तरलता और बिटकॉइन खनन पर चीन के प्रतिबंध के विस्तार का हवाला दिया। 

इससे पहले भारी गिरावट के तौर पर बिटकॉइन ने 7.5 प्रतिशत की दर दर्ज की थी। मगर अब यह 9 प्रतिशत तक गिर गया है। इस गिरावट के बाद बिटकॉइन की वैल्यू $32,288 (लगभग 23.9 लाख रुपये) हो गई है। पिछले 12 दिनों की इसकी यह निम्नतम वैल्यू है। अगर बिटकॉइन में इसी दर से गिरावट जारी रहती है तो इस महीने में बिटकॉइन अपनी सबसे बड़ी गिरावट भी देख सकता है। 
Advertisement

सिचुआन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत में अथॉरिटीज ने शुक्रवार को क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग को बंद करने का आदेश दिया। स्टेट काउंसिल, चीन की कैबिनेट ने पिछले महीने वित्तीय जोखिमों को नियंत्रित करने के उपायों की एक श्रृंखला के हिस्से के रूप में बिटकॉइन खनन और व्यापार पर रोक लगाने की शपथ ली थी।
लंदन स्थित क्रिप्टो फर्म BCB ग्रुप के बेन सेबली ने कहा, "चीनी खनिकों पर कार्रवाई का मतलब यह हो सकता है कि वे एक हल्के बाजार में सिक्का उतार रहे हैं और हमें नीचे ले जा रहे हैं।"
Advertisement

चीन में बिटकॉइन का उत्पादन वैश्विक बिटकॉइन उत्पादन का आधे से अधिक है। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार सिचुआन चीन का दूसरा सबसे बड़ा बिटकॉइन खनन प्रांत है। कुछ खनिक अपने समृद्ध जलविद्युत संसाधनों का लाभ उठाने के लिए बरसात की गर्मियों में वहां उत्पादन स्थानांतरित करते हैं। 22 जून को दोपहर 1 बजे तक भारत में बिटकॉइन की कीमत 24.2 लाख थी।

बिटकॉइन को माइन करने वाली कंपनियां आमतौर पर घटती कीमतों को किसी भी तरह बेचने के लिए क्रिप्टोकरेंसी को बड़े पैमाने पर होल्ड करके रखती हैं।
Advertisement
पिछले 6 दिनों में बिटकॉइन पांचवी बार नीचे आया है। अपनी अप्रैल की सबसे ऊंची कीमत $65,000 (लगभग 48 लाख रुपये) से यह अब आधी कीमत पर ट्रेड कर रहा है। मगर फिर भी इसने इस साल में कुल मिलाकर अब तक 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। 

इसका छोटा प्रतिद्वंदी ईथर, जो कि दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है और बिटकॉइन के साथ ही आगे बढ़ता है, 12 प्रतिशत तक नीचे आ गया है। अब इसकी वैल्यू 2,000 डॉलर (लगभग 1.4 लाख रुपये) है। पिछली दफा इसने 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की थी और उस वक्त इसकी वैल्यू 2025.31 डॉलर (लगभग 1.5 लाख रुपये) पर थी। 22 जून को दोपहर 1 बजे खबर लिखने तक भारत में ईथर की कीमत 1.4 लाख रुपये थी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.