Bitcoin को खरीदने और कैश में बदलने के लिए यह देश लगा रहा है 1,500 ATM!

एक साल पहले Athena ने एल साल्वाडोर के El Zonte बीच में अपना पहला क्रिप्टोकरेंसी एटीएम स्थापित किया था, जो राजधानी सैन सल्वाडोर के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 49 किलोमीटर दूर स्थित है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जून 2021 11:58 IST
ख़ास बातें
  • सेंट्रल अमेरिका के El Salvador में आने वाले समय में लगाए जाएंगे 1500 ATM
  • Bitcoin की खरीद और उन्हें कैश में बदलने के काम आएंगे ये एटीएम
  • El Salvador इसी महीने बना है Bitcoin को अपनाने वाला पहला देश

El Salvador इसी महीने Bitcoin को कानूनी टेंडर के रूप में अपनाने वाला पहला देश बना है

अभी दुनिया ने क्रिप्टोकरेंसी को पूरी तरह से अपनाया भी नहीं है कि बिटकॉइन (Bitcoin) ATM कंपनी Athena Bitcoin के एक प्रतिनिधि ने जानकारी दी है कि कंपनी सेंट्रल अमेरिका के एक देश में El Salvador में क्रिप्टोकरेंसी एटीएम (Cryptocurrency ATM) स्थापित करने के लिए 1 मिलियन डॉलर (लगभग 7.4 करोड़ रुपये) से अधिक निवेश करने की योजना बना रही है। खासकर जहां निवासियों को विदेश से प्रेषण प्राप्त होता है। बता दें कि एथेना बिटकॉइन लोगों को उनके ATM के जरिए बिटकॉइन खरीदने या उन्हें कैश में बदलने का मौका देंगे। निश्चित तौर पर यह खबर देश के क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों के लिए इस साल की सबसे अच्छी खबर साबित हो सकती है।

न्यूज़ एजेंसी Retures की रिपोर्ट कहती है कि Athena Bitcoin की में साफ लिखा है कि आप उनके ATM का उपयोग कर बिटकॉइन खरीदने (Buy Bitcoin) या उन्हें कैश के बदले बेचने जैसे का काम कर सकते हैं। ट्रेडिंग की बात हो रही है, तो आपको बता दें कि खबर लिखते समय बिटकॉइन की भारत में कीमत (Bitcoin price in India) लगभग 26 लाख रुपये थी।
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि यह फर्म धीरे-धीरे लगभग 1,500 ATM स्थापित करने के साथ कर्मचारियों को नियुक्त करने और El Salvador में संचालन करने के लिए एक कार्यालय खोल सकती है। यदि आप सोच रहे हैं कि देश में ATM के जरिए क्रिप्टोकरेंसी को कैश में बदलना कैसे संभव है, तो बता दें कि El Salvador इसी महीने Bitcoin को कानूनी टेंडर के रूप में अपनाने वाला पहला देश बना है। हालांकि, यह कदम सितंबर 2021 में प्रभावी होगा।

फर्म के लेटिन अमेरिका ऑपरेशन के डायरेक्टर Matias Goldenhörn का कहना है कि कंपनी को देश के राष्ट्रपति Nayib Bukele द्वारा 1,500 ATM लगाने के आदेश दिए गए हैं और निजी कंपनी होने के नाते वह देश में इस काम को सही तरीके से करने का आश्वाशन देते हैं।
Advertisement

एक साल पहले Athena ने एल साल्वाडोर के El Zonte बीच में अपना पहला क्रिप्टोकरेंसी एटीएम स्थापित किया था, जो राजधानी सैन सल्वाडोर के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 49 किलोमीटर दूर स्थित है। इसे बिटकॉइन बीच नाम के एक एक्सपेरिमेंट के हिस्से के रूप में शहर को दुनिया की पहली बिटकॉइन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.