Birth-Death Certificate बनवाने के बदल गए नियम! जानें कैसे होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

संसद ने Registration of Births and Deaths (Amendment) Bill, 2026 पास कर दिया है। नए नियमों के तहत देर से जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने का प्रोसेस सख्त हो गया है। जानें क्या बदला और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अगस्त 2026 07:37 IST
ख़ास बातें
  • संसद ने Birth और Death Certificate से जुड़े नए संशोधन बिल को मंजूरी दी
  • देर से रजिस्ट्रेशन कराने पर अब पहले से ज्यादा सख्त प्रोसेस होगा
  • Birth और Death Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन CRS Portal से होगा

Birth और Death Certificates के नए नियम लागू

Photo Credit: AI Generated

संसद ने Registration of Births and Deaths (Amendment) Bill, 2026 को मंजूरी दे दी है। इस संशोधन के बाद जन्म और मृत्यु का देर से रजिस्ट्रेशन कराना पहले के मुकाबले ज्यादा सख्त हो जाएगा। सरकार का कहना है कि नए नियमों का उद्देश्य फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों पर रोक लगाना, रिकॉर्ड को अधिक सटीक बनाना और कानूनी जांच को मजबूत करना है। अब तक बर्थ या डेथ के एक साल से ज्यादा देर से रजिस्ट्रेशन के लिए कार्यकारी मजिस्ट्रेट (Executive Magistrate) की मंजूरी पर्याप्त होती थी। लेकिन नए कानून में देरी की अवधि के आधार पर अलग-अलग मंजूरी का व्यवस्था की गई है। चलिए नीचे आसान भाषा में समझते हैं।

1 से 2 साल की देरी पर क्या होगा?

नए नियमों के मुताबिक, अगर किसी जन्म या मृत्यु का रजिस्ट्रेशन एक साल से ज्यादा लेकिन दो साल के भीतर कराया जाता है, तो इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट (DM), सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) या सरकार द्वारा अधिकृत कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मंजूरी लेनी होगी। मंजूरी देने से पहले संबंधित अधिकारी डॉक्यूमेंट्स और जानकारी की वैरिफिकेशन करेंगे।

2 साल से ज्यादा देरी होने पर नियम और सख्त

अगर जन्म या मृत्यु का रजिस्ट्रेशन दो साल से ज्यादा देर से कराया जाता है, तो अब केवल प्रशासनिक अधिकारी की मंजूरी काफी नहीं होगी। ऐसे मामलों में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (JMFC) के आदेश के बाद ही रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। यानी अब लंबे समय बाद बनने वाले सर्टिफिकेट्स की जुडिशियल लेवल पर भी जांच होगी।

ऑनलाइन Birth Certificate कैसे बनवाएं?

अगर आप ऑनलाइन जन्म प्रमाणपत्र बनवाना चाहते हैं, तो CRS Portal (crsorgi.gov.in) या अपने नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement
  • सबसे पहले General Public Signup या Citizen Login के जरिए अपना अकाउंट बनाएं और लॉग-इन करें।
  • इसके बाद Add Birth Registration या Apply Online ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब बच्चे का नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता की जानकारी और अन्य जरूरी डिटेल्स भरें।
  • इसके बाद अस्पताल की Birth Report/Discharge Slip और माता-पिता के पहचान पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और मिलने वाले Application Reference Number को सेव या डाउनलोड कर लें।
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद कुछ दिनों में पोर्टल से डिजिटल साइन किया हुआ Birth Certificate डाउनलोड किया जा सकता है।

ऑनलाइन Death Certificate कैसे बनवाएं?

मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए भी आवेदन CRS Portal या संबंधित नगर निगम की वेबसाइट के जरिए किया जा सकता है।

Advertisement
  • सबसे पहले Citizen Login के जरिए रजिस्ट्रेशन करें और लॉग-इन करें।
  • इसके बाद Add Death Registration या Apply for Death Certificate ऑप्शन चुनें।
  • अब मृतक की मृत्यु तिथि, समय, स्थान और आवेदक से जुड़ी जरूरी जानकारी भरें।
  • इसके बाद अस्पताल या डॉक्टर द्वारा जारी Death Summary/Death Certificate और मृतक व आवेदक के पहचान पत्र अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद मिलने वाले Reference Number को सुरक्षित रख लें।
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद कुछ दिनों में पोर्टल पर डिजिटल साइन किया हुआ Death Certificate डाउनलोड करने का ऑप्शन मिल जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.