Cybercrime: बेंगलुरु के लोगों ने चार वर्षों में गंवाए 517 करोड़ रुपये, बरामद हुए मजह 63 करोड़

एक राज्यव्यापी विश्लेषण से पता चला है कि कर्नाटक राज्य में चार वर्षों (जनवरी 2019 से जनवरी 2023) के बीच 48 लाख रुपये से अधिक की दर से 722 करोड़ रुपये से अधिक साइबर क्राइम के जरिए लूटे गए।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 फरवरी 2023 20:39 IST
ख़ास बातें
  • पिछले चार वर्षों में बेंगलुरु के लोगों से 517.6 करोड़ रुपये लूटे गए
  • 2020 से 2023 के बीच कर्नाटक में कम से कम 32,746 साइबर अपराध दर्ज हुए
  • कर्नाटक में 4 वर्षों में 722 करोड़ रुपये से अधिक साइबर क्राइम से लूटे गए
साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है और आए दिन देशभर में किसी न किसी तरह से लोगों से ऑनलाइन करोड़ों रुपये लूटे जाते हैं। एडवांस होती टेक्नोलॉजी के साथ साइबर क्रिमिनल भी शातिर हो रहे हैं और विभिन्न तरीकों से लोगों को फंसा रहे हैं। साइबर क्राइम से संबंधित एक लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया गया है कि साइबर अपराधियों ने पिछले चार वर्षों में बेंगलुरु के लोगों से 517.6 करोड़ रुपये लूटे हैं, जो रोजाना औसतन 35 लाख रुपये होते हैं। यह भी बताया गया है कि जनवरी 2020 से जनवरी 2023 के दौरान कर्नाटक में कम से कम 32,746 साइबर अपराध दर्ज किए गए।

एक राज्यव्यापी विश्लेषण (via TOI) से पता चला है कि कर्नाटक राज्य में चार वर्षों (जनवरी 2019 से जनवरी 2023) के बीच 48 लाख रुपये से अधिक की दर से 722 करोड़ रुपये से अधिक साइबर क्राइम के जरिए लूटे गए। इस आंकड़े का 72 प्रतिशत हिस्सा केवल बेंगलुरु का रहा, जहां इस अवधि के दौरान लोगों ने 517.6 रुपये गंवाए।

रिपोर्ट कहती है कि इस आंकड़े को गृह विभाग द्वारा शेयर किया गया है। आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य और शहर दोनों स्तरों पर हर साल लोगों के खोए हुए पैसे में वृद्धि हुई है। 2019 में कथित तौर पर कर्नाटक में साइबर क्राइम से 71.2 करोड़ रुपये और बेंगलुरु में 47.6 करोड़ रुपये लूटे गए। 2020 में, राज्य और शहर के लिए इस आंकड़े में क्रमशः 49% और 66% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद, 2021 में क्रमश: 37% और 24% की छलांग देखी गई। 2022 में भी इस आंकड़े ने ऊपर चढ़ना जारी रखा और साइबर क्राइम के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई और संख्या राज्य और शहर में क्रमश: 363 करोड़ रुपये और 266.7 करोड़ रुपये से अधिक गंवाए गए। 

रिपोर्ट बताती है कि 2023 में, कर्नाटक के लोगों को औसतन एक दिन में कम से कम 1 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जिसमें साइबर अपराधियों द्वारा 36 करोड़ रुपये से अधिक की चोरी की गई, जबकि बेंगलुरु में यह 84 लाख रुपये से अधिक था।

यूं तो चार वर्षों में राज्य ने 722 करोड़ रुपये से अधिक पैसे साइबर अपराधियों के हाथों गंवाए, लेकिन अधिकारियों ने इसमें से केवल 97.3 करोड़ रुपये ही वापस वसूल किए। वसूले गए पैसों में से 63 करोड़ रुपये बेंगलुरु की घटनाओं से बरामद किए गए। 
Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि जनवरी 2020 से जनवरी 2023 के बीच, राज्य में कम से कम 32,746 साइबर अपराध दर्ज किए गए हैं जिनमें 11,125 से अधिक अभियुक्त शामिल हैं। इसके अलावा, यह भी बताया गया कि इस दौरान 1503 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cybercrime, Bengaluru, Bengaluru Cybercrime
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
  2. Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों
  3. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  4. Lenovo Legion R9000P हुआ लॉन्च, IJP OLED डिस्प्ले वाला दुनिया पहला गेमिंग लैपटॉप, जानें क्या है इसमें खास
  5. Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
  6. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  7. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  8. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  10. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.