Benelli Dong इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज पर चलता है 60 किलोमीटर

Benelli इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिज़ाइन भी काफी आकर्षक है और आम स्कूटर्स की तुलना में थोड़ा अलग है। इसके पिछले हिस्से को एक सेंट्रल शाफ्ट के जरिए फ्लोरबोर्ड से जोड़ा गया है।

Benelli Dong इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज पर चलता है 60 किलोमीटर
ख़ास बातें
  • Benelli ने IIMS 2021 में लॉन्च किया Dong इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • सिंगल चार्ज में 60 किलोमीटर की रेंज देने का किया गया है वादा
  • 45Kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकता है बेनेली का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
विज्ञापन
इटली की ऑटोमोबाइल कंपनी Benelli ने Dong नाम से एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। नया इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) एशियाई देशों के लिए बनाया गया है और कंपनी ने फिलहाल इसे इंडोनेशिया में लॉन्च किया है। बेनेली डॉन्ग का डिज़ाइन थोड़ा हटके है। इस अनोखे डिज़ाइन के साथ बेनेली इलेक्ट्रिक स्कूटर (Benelli Electric Scooter) में कुछ अच्छे स्पेसिफिकेशन्स भी शामिल हैं। इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है और कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 60 किलोमीटर की रेंज निकाल कर दे सकता है।

मलेशियाई ऑटोमोटिव न्यूज़ वेबसाइट Paultan के अनुसार, Benelli ने इंडोनेशिया में Dong इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। स्कूटर को देश में हुए इंडोनेशिया इंटरनेशनल मोटर शो (IIMS) में पेश किया गया। इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत IDR 36,900,000 (लगभग 1.9 लाख रुपये) है। फिलहाल कंपनी ने इसके भारत लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। भारत में कमज़ोर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर कहीं न कहीं फिलहाल कंपनियों को इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर पेश करने से रोक रहा है, लेकिन इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में अब धीरे-धीरे बढ़ रही मांग को देखते हुए हम अंदाज़ा लगा सकते हैं कि आने वाले समय में Benelli समेत कई अन्य ब्रांड्स अपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को लॉन्च करना शुरू करेंगे। 

पावर और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Benelli Dong में 1.2kW का इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जिसके चलते यह 45 किलोमीटर प्रति घंटा तक की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम होगा। स्कूटर में 1.56kWh की रिमूवेबल बैटरी पैक है और इसे लेकर कंपनी का दावा है कि स्कूटर फुल चार्ज पर 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। युवा पीढ़ी को लुभाने के लिए इस स्कूटर में आर्टिफिशियल एक्जॉस्ट साउंड भी शामिल किया गया है, जैसा हम Micromax के मालिक की ऑटोमोबाइल कंपनी Revolt की इलेक्ट्रिक बाइकों में देख चुके हैं।

Benelli इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिज़ाइन भी काफी आकर्षक है और आम स्कूटर्स की तुलना में थोड़ा अलग है। इसके पिछले हिस्से को एक सेंट्रल शाफ्ट के जरिए फ्लोरबोर्ड से जोड़ा गया है। इसमें दो बड़े LED इंडिकेटर्स के साथ एलईडी हेडलैंप दिया गया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी डिज़िटल है और Bajaj Chetak EV की तरह सर्कुलर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  3. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  4. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  7. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  9. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  10. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »