भालू ने चुराया एक महिला का Amazon पैकेज, मज़ेदार वीडियो में देखें

Kristin Levine नाम की महिया ने अपने Facebook अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक भालू उनका Amazon पैकेज चुराता नज़र आ रहा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अगस्त 2021 17:38 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका के कनेक्टिकट में एक महिला ने वीडियो शेयर किया
  • वीडियो में भालू अमेजन पैकेज चुराता नज़र आया
  • पैकेज में था टॉयलेट पेपर

यह घटना अमेरिका के कनेक्टिकट की है

इंसानों को चोरी-डकैटी करते हुए देखा गया है, लेकिन यदि हम आपको बताए कि भालू भी चोरी कर सकता है, तो निश्चित तौर पर आप इससे अंचभित हो होंगे ही। एक ऐसा ही वाकिया अमेरिका के कनेक्टिकट (Connecticut) में हुआ, जहां एक भालू ने एक महिला का अमेजन पैकेज चुरा लिया। जब महिला को इस घटना का पता चला, तो उसने CCTV फुटेज को जांचा और वह भालू को पैकेज चोरी करता देख हैरान हो गई।

Kristin Levine नाम की महिया ने अपने Facebook अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक भालू उनका Amazon पैकेज चुराता नज़र आ रहा है। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कैप्शन में लिखा (अनुवादित) "यह व्यक्ति मेरा पैकेज लेकर चला गया! क्या आपको लगता है कि भालू द्वारा चोरी होने पर Amazon दूसरा पैकेज भेजता है? वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है और इसमें हजारों व्यूज़ और सैकड़ों लाइक्स आ चुके हैं।
 


लेविन ने NBCConnecticut को बताया कि अमेजन पैकेज के डिलीवर होने के 5 मिनट बाद ही सिक्योरिटी सिस्टम ने उन्हें अलर्ट किया था और जब उन्होंने भालू को पैकेज चुराते देखा तो वह चौंक गईं। उन्होंने आगे बताया कि भालू ने उनके पार्सल को पड़ोसी के यार्ड में गिरा दिया था। उन्होंने अमेजन से टॉयलेट पेपर मंगाया था और इस पैकेज में वही था।

इससे अलग आपको बता दें कि अब आप Alexa पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन से बातचीत कर सकते हैं। Amazon ने गुरुवार, 19 अगस्त 2021 को 78 वर्षिय बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज़ एलेक्सा पर लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य बिग-बी के फैन्स और नए ग्राहकों को Google Assistant और Apple के Siri के बजाय अपनी ओर आकर्षित करना है। नए लॉन्च के साथ अमेरिकी टेक कंपनी ने भारत में अपना सेलेब्रिटी वॉयस फीचर पेश कर दिया है। यह फीचर शुरुआती रूप से अमेरिका में अमेरिकी एक्टर और प्रोड्यूसर Samuel L. Jackson की आवाज़ के साथ साल 2019 में पेश किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.74 इंच डिस्प्ले
  2. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  4. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  5. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  6. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  7. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  8. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  9. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  10. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.