Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग अब इन दो शहरों में फिर से शुरू, सिंगल चार्ज में चलता है 95 किलोमीटर

Bajaj Auto ने अपनी 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा था कि कंपनी Bajaj Chetak EV की डिलिवरी भारत में त्योहारी सीज़न के शुरू होने से ठीक पहले सितंबर वाली तीसरी तिमाही से शुरू कर सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जुलाई 2021 10:52 IST
ख़ास बातें
  • Bajaj Chetak EV की डिलिवरी तीसरी तिमाही से हो सकती है शुरू
  • Pune और Bangalore में पहले भी शुरू हो चुकी है बुकिंग
  • Bajaj Chetak Urbane की कीमत 1.15 लाख और Premium की 1.20 लाख रुपये है

Bajaj Chetak Electric की भारत में कीमत 1.15 लाख रुपये से शुरू होती है

Bajaj ने अपने एकमात्र और बेहद लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak EV की बुकिंग पुणे और बेंगलुरु के लिए एक बार फिर से खोल दी है। इसकी बुकिंग हाल ही में तीन अन्य शहरों - औरंगाबाद, मैसूर और मैंगलोर के लिए भी खोली गई थी। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) की शुरुआत पुणे और बेंगलुरु से ही की थी, जिसके बाद इसमें तीन नए शहरों को जोड़ा गया। इसके अलावा, कंपनी Chetak EV को जल्द चेन्नई और हैदराबाद में लॉन्च करने की घोषणा भी कर चुकी है। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर खूबसूरत डिज़ाइन के साथ-साथ दमदार फीचर्स से लैस आता है। Bajaj Auto ने अपनी हाल ही में हुई अपनी 2020-21 वार्षिक रिपोर्ट में कहा था कि कंपनी Chetak EV की डिलिवरी भारत में त्योहारी सीज़न के शुरू होने से ठीक पहले सितंबर वाली तीसरी तिमाही से शुरू करने की योजना बना रही है। 

Bajaj Chetak की आधिकारिक वेबसाइट पर बैनर के जरिए इस बात की जानकारी दी गई है कि इसकी बुकिंग अब पुणे और बेगलुरु के लिए खोल दी गई है। इससे पहले भी कंपनी चेतक ईवी की बुकिंग को इन दो शहरों में खोल चुकी है, लेकिन दावे अनुसार, जबरदस्त बुकिंग के चलते बुकिंग को बंद कर दिया गया। अब, इन दोनों शहरों के लोग इस लोकप्रिय मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक स्कूटर (Made-in-India electric scooter) को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं।
 

Bajaj Chetak price in India, specifications

Bajaj Chetak EV के दो वेरिएंट आते हैं, जिनमें से Urbane मॉडल की कीमत 1.15 लाख रुपये और Premium मॉडल की कीमत 1.20 लाख रुपये है। यह एक्स-शोरूम कीमत है, जिसके बाद इसमें विभिन्न राज्यों के हिसाब से अलग टैक्स जोड़े आते हैं।

पावर और फीचर्स की बात करें, तो Bajaj Chetak Electric में 4.8kW क्षमता की मोटर लगी है, जो 16Nm का पीक टॉर्क और 6.44bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है। इसकी बदौलत चेतक 70Kmph की टॉप स्पीड पर पहुंच सकता है। स्कूटर में 3kWh क्षमता की बैटरी मिलती है, जो ईको मोड में 95Km और स्पोर्ट मोड में 85Km की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 घंटे लगते हैं। चार्जिंग के लिए आम 5A पावर सॉकेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो एक अच्छी बात है। कंपनी ने यह दावा भी किया है कि चेतक स्कूटर को मात्र 1 घंटे में 25 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
Advertisement

कंपनी ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि चेतक इलेक्ट्रिक की बुकिंग को जल्द चेन्नई और हैदराबाद के लिए भी खोला जाएगा। शिपमेंट की सटीक तारीख को फिलहाल साझा नहीं किया गया है, लेकिन Bajaj Auto ने अपनी 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा था कि कंपनी Bajaj Chetak EV की डिलिवरी भारत में त्योहारी सीज़न के शुरू होने से ठीक पहले सितंबर वाली तीसरी तिमाही से शुरू कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  5. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  4. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  6. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  7. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  8. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  10. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.