ऑटोमोबाइल सेक्टर की जोरदार ग्रोथ, पिछले 10 वर्षों में कार सेल्स 60 प्रतिशत बढ़ीः PM मोदी

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के उद्धाटन सत्र में अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि मिडल क्लास की बढ़ती संख्या से देश के मोबिलिटी सेक्टर को मजबूती मिलेगी

विज्ञापन
अपडेटेड: 3 फरवरी 2024 16:25 IST
ख़ास बातें
  • प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्होंने कभी साइकिल भी नहीं खरीदी
  • उनका कहना था कि मोबिलिटी सेक्टर का देश की ग्रोथ में बड़ा योगदान होगा
  • भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हुई हैं

देश में पिछले एक दशक में 21 करोड़ से अधिक व्हीकल्स की बिक्री हुई है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की ग्रोथ की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोबिलिटी सेक्टर का योगदान महत्वपूर्ण होगा। मोदी का कहना था, "देश में 10 वर्ष पहले तक लगभग 12 करोड़ व्हीकल्स बिके थे। इसके बाद की अवधि में 21 करोड़ से अधिक व्हीकल्स की बिक्री हुई है। पिछले 10 वर्षों में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में लगभग 60 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है।" 

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के उद्धाटन सत्र में अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि मिडल क्लास की बढ़ती संख्या से देश के मोबिलिटी सेक्टर को मजबूती मिलेगी। अधिक संख्या में लोगों के निर्धनता से बाहर आने पर ट्रांसपोर्टेशन की जरूरत बढ़ेगी, चाहे यह साइकिल हो, टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर। इस एक्सपो में बहुत सी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। मोदी का कहना था, "मैं ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को इस बेहतरीन इवेंट के आयोज के लिए बधाई देता हूं। मैं सभी स्टॉल पर नहीं जा सका लेकिन मैंने जो भी स्टॉल देखे, वे काफी प्रभावशाली थे। यह हमारे देश में हो रहा है और यह हमारे लिए खुशी का क्षण है। मैंने कभी कार नहीं खरीदी, तो मुझे कोई एक्सपीरिएंस नहीं है। मैंने कभी एक साइकिल तक नहीं खरीदी है।" उन्होंने इस एक्सपो में हिस्सा ले रही ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की। 
Advertisement

मोदी ने कहा कि देश की इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है और इसका दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनना तय है। उन्होंने पिछले एक दशक में इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े सुधार का भी जिक्र किया। इसके लिए मोदी ने अटल टनल और अटल सेतु जैसे प्रोजेक्ट्स के उदाहरण दिए। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर कैपिटल एक्सपेंडिचर दो लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 11 करोड़ रुपये से अधिक किया गया है। मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 75 नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं।  

केंद्र सरकार की ईज ऑफ लिविंग पॉलिसी के तहत मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रक और कैब ड्राइवर्स के लिए लगभग 1,000 आधुनिक रेस्टिंग सुविधाएं तैयार करने की भी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए ग्रीन हाइड्रोजन और इथनॉल पर रिसर्च को बढ़ावा देने की जरूरत पर भी जोर दिया।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  3. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  5. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  6. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  7. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  8. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  9. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.