SUV की जोरदार डिमांड से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने बनाया सेल्स का रिकॉर्ड

पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 3,60,897 यूनिट्स की रही। यह ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए अभी तक की सबसे अधिक मासिक सेल्स है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 सितंबर 2023 21:14 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 3,60,897 यूनिट्स की रही
  • मारूति सुजुकी ने अपनी सबसे अधिक मासिक बिक्री की है
  • केरल में ओणम के साथ फेस्टिव सीजन शुरू हुआ है

Toyota Kirloskar Motor ने 22,190 यूनिट्स के साथ अपनी सबसे अधिक मासिक बिक्री की है

देश में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स ने अगस्त में रिकॉर्ड बनाया है। बड़ी कार मेकर्स में शामिल Maruti Suzuki ने पिछले महीने फेस्टिव डिमांड के दम पर अभी तक की अपनी सबसे अधिक मासिक डिस्पैच किए हैं। SUV के सेगमेंट में  Hyundai Creta, Tata Nexon, Maruti Brezza और Mahindra Scorpio-N इन कंपनियों के लिए सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल रहे। 

पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 3,60,897 यूनिट्स की रही। यह ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए अभी तक की सबसे अधिक मासिक सेल्स है। इस इंडस्ट्री ने पिछले वर्ष सितंबर में 3,55,400 यूनिट्स की सेल्स के साथ पिछला हाई बनाया था। Hyundai Motor India, Mahindra & Mahindra और Toyota Kirloskar Motor ने भी पिछले महीने डीलर्स को बड़ी संख्या में डिस्पैच किए हैं। इस वर्ष अप्रैल से अगस्त की अवधि में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की सेल्स 17 लाख यूनिट्स से अधिक रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

मारूति सुजुकी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स), Shashank Srivastava ने बताया कि SUV सेगमेंट का अच्छा प्रदर्शन जारी है। पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 48.6 प्रतिशत की रही। केरल में ओणम के साथ फेस्टिव सीजन शुरू हुआ है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की केरल में रिटेल सेल्स लगभग 25 प्रतिशत बढ़ी है। मारूति की SUV की बिक्री मजबूत रही है। कंपनी की अगस्त में होलसेल्स 1,89,082 यूनिट्स की रही। यह इसके लिए किसी महीने में अभी तक की सबसे अधिक होलसेल्स है। कंपनी की Grand Vitara, Brezza और Jimny को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पिछले महीने मारूति की SUV की सेल्स 41,658 यूनिट्स की रही। 

इस सेगमेंट में Mahindra & Mahindra ने 37,233 यूनिट्स बेची हैं। कंपनी के प्रेसिडेंट (ऑटोमोटिव डिविजन), Veejay Nakra ने बताया, "हमने SUV के सेगमेंट में एक महीने में सबसे अधिक 37,270 यूनिट्स की बिक्री की है। SUV की डिमांड मजबूत बनी हुई है। ग्रोथ को बरकरार रखने के लिए हम सेमीकंडक्टर और अन्य महत्वपूर्ण पार्ट्स की उपलब्धता की निगरानी कर रहे हैं।" Toyota Kirloskar Motor ने भी पिछले महीने 22,190 यूनिट्स के साथ अपनी सबसे अधिक मासिक बिक्री की है। कंपनी के डीलर्स को कुल डिस्पैच 53 प्रतिशत बढ़े हैं। हालांकि, Tata Motors की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सहित पैसेंजर व्हीकल्स की कुल सेल्स लगभग 3.5 प्रतिशत घटी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
  2. फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए UPI बायोमेट्रिक पेमेंट कैसे करें ऑन, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
  2. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
  3. फ्लाइट में गेमिंग-स्ट्रीमिंग सब होगा, इस एयरलाइन्स ने किया बड़ा ऐलान!
  4. OnePlus Pad 4 की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  5. iQOO Neo 10 के नए कलर वेरिएंट की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी लिमिटेड ऑफर! कैशबैक और कूपन से हुआ ₹10 हजार सस्ता
  7. फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए UPI बायोमेट्रिक पेमेंट कैसे करें ऑन, जानें सबकुछ
  8. 1030W पावर और Dolby Atmos के साथ Zebronics ने लॉन्च किया ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार
  9. Xiaomi 17T, 17T Pro के फीचर्स और डिजाइन का खुलासा, जानें सबकुछ
  10. 50MP कैमरा, 6200mAh बैटरी वाले Vivo पर 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, देखें डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.