16 साल से कम उम्र के बच्चे इस देश में नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने लगाया बैन

ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक तौर पर 10 दिसंबर से 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2025 09:28 IST
ख़ास बातें
  • ऑस्ट्रेलिया में नाबालिग यूजर्स को सोशल मीडिया अकाउंट बनाने से रोका है।
  • 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
  • मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करने में मदद होगी।

बच्चों पर सोशल मीडिया के उपयोग से मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है।

Photo Credit: Pexels/RDNE Stock project

ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक तौर पर 10 दिसंबर से 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वालों के लिए बुरी खबर है, क्योंकि इस नियम के बाद बच्चे फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, एक्स, रेडिट, टिकटॉक और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं करेंगे। यह पहली बार है जब नाबालिग यूजर्स को सोशल मीडिया अकाउंट बनाने से रोका गया है। नया नियम लागू होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने एक वीडियो में कहा कि "यह वह दिन है जब परिवार को अपनी वापस मिल रही है।" उन्होंने अपने मैसेज में कहा कि यह प्रतिबंध माता-पिता को ज्यादा कंट्रोल प्रदान करता है और बच्चों की सुरक्षा में मदद करता है, जिससे उन्हें सिर्फ बच्चे बनने की आजादी मिलती है और परिवारों को ज्यादा मानसिक शांति मिलती है। आइए जानते हैं कि 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से क्यों रोका गया है।

ऑस्ट्रेलिया में नए नियमों के तहत सभी सोशल मीडिया कंपनियों को कानून का पालन करने के लिए सख्त आयु वेरिफिकेशन लागू करना जरूरी है। अगर इसका पालन नहीं किया गया तो 33 मिलियन यूएस डॉलर का भारी जुर्माना लगेगा। सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि इस बदलाव को लागू करने की जिम्मेदारी माता-पिता या बच्चों की नहीं बल्कि कंपनियों की है। इसके जरिए ऑनलाइन सिक्योरिटी को बढ़ाते हुए परिवारों पर पड़ने वाले दबाव को कम करना है।

Advertisement

यह एक प्रभावशाली पॉलिसी है। इससे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करने में मदद होगी। इसके साइबर अटैक और खराब कंटेंट के उपयोग से बढ़ने वाली चिंताओं को दूर करने में मदद मिलेगी। इससे आस्ट्रेलिया के युवाओं के लिए एक सुरक्षित डिजिटल माहौल तैयार होगा। इस पॉलिसी से ऑस्ट्रेलिया को नाबालिगों के बीच सोशल मीडिया के उपयोग के सामाजिक प्रभावों से निपटने में मदद मिलेगी। कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का कदम मानसिक स्वास्थ्य, स्लीप पैटर्न और सामाजिक विकास पर पड़ने वाले प्रभावों से होने वाले जोखिमों को कम करता है। कई स्टडी में भी पता चला है कि सोशल मीडिया के अधिक इस्तेमाल से युवा यूजर्स में चिंता और आत्मसम्मान में कमी जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। सोशल मीडिया उपयोग के लिए उम्र की सीमा तय करके सरकार ने बाल कल्याण को प्राथमिकता देते हुए ऑफलाइन बातचीत को भी बढ़ावा दिया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Australia, TikTok, YouTube, Instagram, Facebook

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.