भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती मांग के चलते Ather Energy बढ़ाएगी प्रोडक्शन

Ather Energy के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कहना है कि Ather Energy ने 2013 में अपनी स्थापना के बाद से लगभग 1,200 करोड़ रुपये जुटाए हैं और अधिक जुटाने की प्रक्रिया में है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 जनवरी 2022 14:26 IST
ख़ास बातें
  • Ather 450X और 450 Plus को भारत में मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स
  • छोटे शहरों में बढ़ती मांग के चलते प्रोडक्शन 10 लाख यूनिट सालाना तक बढ़ेगा
  • कंपनी ने 2013 में अपनी स्थापना के बाद से लगभग 1,200 करोड़ रुपये जुटाए

Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी का सबसे लोकप्रिय स्कूटर है

Ather Energy अपने एकमात्र इलेक्ट्रक स्कूटर - Ather 450 के लिए जाना जाता है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी वर्तमान में 5,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रति माह बना रही है, लेकिन इस आंकड़े को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है। इसकी वजह छोटे शहरों में इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooters) की बढ़ती बताई जा रही है। Ather 450 दो वेरिएंट्स में आता है और इसके टॉप मॉडल की रियल वर्ल्ड रेंज 80 किलोमीटर है। 

न्यूज़ एजेंसी Reuters की रिपोर्ट का कहना है कि Ather Energy स्टार्टअप के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुण मेहता का कहना है कि राजस्व के हिसाब से भारत का टॉप इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता अगले तीन वर्षों में वार्षिक उत्पादन को 1 मिलियन (10 लाख) स्कूटर तक बढ़ाने के लिए धन जुटा रही है।

मेहता ने एक इंटरव्यू में कहा है कि Ather Energy ने 2013 में अपनी स्थापना के बाद से लगभग 1,200 करोड़ रुपये जुटाए हैं और अधिक जुटाने की प्रक्रिया में है। बता दें कि इस भारतीय स्टार्टअप में Tiger Global और भारतीय बाइक निर्माता Hero Motocorp द्वारा निवेश किया गया है। मेहता आगे बताते हैं कि कंपनी की प्लानिंग अधिक कैपिटल जुटाने की नहीं थी, लेकिन लोगों का तेज़ी से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर बढ़ना और जिस गति से सप्लाई चेन और क्षमताओं को रैंप करने की जरूरत है, वह एक साल पहले की तुलना में तेज है।"

मेहता का कहना है कि कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को 5,000 प्रति माह से बढ़ाकर 20,000 यूनिट्स प्रति माह करने की प्लानिंग कर रही है। इसके पीछे छोटे शहरों में Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती मांग बताई गई है। रिपोर्ट आगे बताती है कि कंपनी का टार्गेट उन व्यवसायों में निवेश करना है, जो क्लीन एनर्जी के उपयोग को बढ़ाने में मदद करते हैं।
Advertisement

मेहता ने कहा है कि अगले तीन वर्षों में एथर की योजना सालाना प्रोडक्शन क्षमता को 400,000 से बढ़ाकर 10 लाख स्कूटर करने, पूरे भारत में 5,000 फास्ट चार्जर लगाने, नए उत्पाद विकसित करने और अपने नेटवर्क को 600 स्टोर तक बढ़ाने की है।
Advertisement

यूं तो मेहता ने एजेंसी को कंपनी द्वारा जुटाए जाने वाले फंड की सटीक जानकारी देने से परहेज किया, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि प्लानिंग की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने जानकारी दी है कि एथर एनर्जी लगभग 133 मिलियन डॉलर (लगभग 1,000 करोड़ रुपये) जुटाने की तलाश में थी, जिसमें से कंपनी पहले ही हीरो मोटोकॉर्प से 5.6 करोड़ डॉलर (करीब 420 करोड़ रुपये) जुटा चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.