• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Ather Energy के चार्जिंग स्टेशन में चार्ज होंगे अन्य कंपनियों के इलेक्ट्रिक वाहन, कंपनी शेयर करेगी अपनी तकनीक

Ather Energy के चार्जिंग स्टेशन में चार्ज होंगे अन्य कंपनियों के इलेक्ट्रिक वाहन, कंपनी शेयर करेगी अपनी तकनीक

Ather Energy के को-फाउंडर और सीईओ, तरुन महता (Tarun Mehta) ने बताया कि कंपनी अपने चार्जिंग कनेक्टर को अन्य OEM के लिए खोल रहे हैं।

Ather Energy के चार्जिंग स्टेशन में चार्ज होंगे अन्य कंपनियों के इलेक्ट्रिक वाहन, कंपनी शेयर करेगी अपनी तकनीक

Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी का सबसे लोकप्रिय स्कूटर है

ख़ास बातें
  • Ather Energy अपने चार्जिंग कनेक्टर टेक को अन्य OEM के साथ साझा करेगी
  • इससे भविष्य में अन्य ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक वाहन भी एक ही जगह होंगे चार्ज
  • Ather Energy की लाइनअप में हैं 450X और 450 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर
विज्ञापन
भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता एथर एनर्जी (Ather Energy) ने मंगलवार को यह घोषित किया था कि कंपनी अब अपनी फास्ट चार्जिंग तकनीक को अन्य कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए भी तैयार करेगी। कंपनी का मानना है कि इस फैसले से इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के मन से इन भारत में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी का डर भी खत्म होगा। Ather Energy ने अपनी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी विकसित की है, जिसके इस्तेमाल से लोग अपने किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को आसानी से और बेहद कम समय में फुल चार्ज कर सकते हैं।

Ather Energy के को-फाउंडर और सीईओ, तरुन महता (Tarun Mehta) ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि कंपनी अपने चार्जिंग कनेक्टर को अन्य OEM के लिए खोल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कनेक्टर को कोई भी कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) या बाइक (Electric Bikes) में मुफ्त में इस्तेमाल कर सकती है। इतना ही नहीं, महता ने यह भी जानकारी दी है कि कंपनी इसके लिए अन्य कंपनियों को बिना किसी शुल्क के इंजीनियरिंग सपोर्ट भी मुहैया कराने के लिए तैयार है। 

बता दें, Ather Energy के पास इस समय 200 से अधिक फास्ट चार्जर्स हैं और सभी ओरिजिनल इक्विपमेंट्स मैन्यूफैक्चरर्स (OEM) को इन चार्जर्स तक पहुंच देकर कंपनी ने कई ग्राहकों की चिंता को काफी हद तक कम कर दिया है।

कंपनी द्वारा दिए प्रेस स्टेटमेंट से पता चलता है कि Ather Energy अपने कनेक्टर के साथ एक एसी और डीसी चार्जिंग कॉन्बो भी मुहैया कराएगी। यह चार्जिंग कनेक्टर CAN 2.0 क्षमता वाले दोपहिया (Electric Two-Wheelers) और तिपहिया (Electric Three-Wheelers) वाहनों के साथ कंपेटिबल होगा।

तरुण मेहता का कहना है कि सरकार द्वारा नई फेम 2 (FAME II) पॉलिसी लाने के बाद से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स अब तेज़ी से अपनाए जा रहे हैं। ऐसे में यूज़र्स को सार्वजनिक स्थानों पर फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क की आवश्यकता भी है और Ather Energy भी इसी ओर बढ़ रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »