Apple Watch ने बचाई शख्स की जान! गिरते ही अपने आप लग गई इमरजेंसी कॉल, इस फीचर का कमाल

अमेरिका में एक शख्स की जान Apple Watch के Fall Detection फीचर की वजह से बच गई। गिरते ही स्मार्टवॉच ने अपने आप 911 पर कॉल कर दी, जिसके बाद अस्पताल में फेफड़ों में खून के थक्के का पता चला।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जुलाई 2026 16:13 IST
ख़ास बातें
  • Apple Watch ने गिरने का पता लगते ही अपने आप 911 पर कॉल कर दी
  • अस्पताल में जांच के दौरान शख्स के फेफड़ों में खून के थक्के मिले
  • Fall Detection फीचर 2018 से Apple Watch में उपलब्ध है

Apple Watch के Fall Detection फीचर ने इमरजेंसी कॉल कर शख्स की जान बचाने में मदद की

Photo Credit: AI Generated

Apple Watch के हेल्थ और सेफ्टी फीचर्स एक बार फिर किसी की जान बचाने की वजह बने हैं। अमेरिका के ओहायो राज्य के सिनसिनाटी शहर में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि अगर उनके Apple Watch का Fall Detection फीचर अपने आप 911 पर कॉल नहीं करता, तो शायद उनकी जान नहीं बच पाती। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उनके फेफड़ों में खून के थक्के होने की पुष्टि की।

Local 21 को मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि वे अपने घर के बाहर कूड़ा फेंकने गए थे। इसी दौरान अचानक वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। होश आने पर उन्होंने उठने की कोशिश की, लेकिन खड़े नहीं हो सके। कुछ ही देर बाद उन्हें सायरन की आवाज सुनाई दी। दरअसल, उनके Apple Watch ने गिरने का पता लगते ही अपने आप इमरजेंसी सर्विस 911 को अलर्ट भेज दिया था।

इसके बाद मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और उन्हें University of Cincinnati Medical Center ले जाया गया। अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने उनके फेफड़ों में खून के थक्के पाए। फिलहाल उन्हें दवाइयों के साथ घर भेज दिया गया है, हालांकि डॉक्टर अभी तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि खून के थक्के बनने की वजह क्या थी।

मोहम्मद इस्लाम ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि Apple Watch उन्हें उनकी बेटियों ने गिफ्ट किया था। उनकी बेटियां अक्सर उनसे पूछती थीं कि क्या उन्होंने Apple Watch पहनी हुई है। घटना के बाद परिवार का कहना है कि यही गिफ्ट उनकी जान बचाने की वजह बना।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने खुद से Fall Detection फीचर ऑन नहीं किया था। हालांकि, उनकी उम्र 55 साल से ज्यादा होने की वजह से यह फीचर अपने आप एक्टिव था। पहले उन्हें कई बार फॉल्स अलर्ट भी मिले थे, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि जरूरत पड़ने पर Apple Watch बिना किसी हस्तक्षेप के 911 पर कॉल भी कर सकती है।

Advertisement

Apple ने Fall Detection फीचर की शुरुआत 2018 में Apple Watch Series 4 के साथ की थी। यह फीचर अगर किसी यूजर के जोर से गिरने का पता लगाता है और कुछ समय तक उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती, तो यह अपने आप इमरजेंसी सर्विस और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को भी अलर्ट भेज सकता है।

पिछले कुछ वर्षों में Apple Watch के Fall Detection, Crash Detection और Heart Rate Monitoring जैसे फीचर्स कई लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हुए हैं। कई मामलों में इसने सड़क दुर्घटनाओं, पहाड़ों पर हादसों और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के दौरान समय रहते इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट भेजा है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.