एप्पल ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर, 3-5 जनवरी तक फ्री मिलेगा Apple TV+ एक्सेस

प्रीव्यू के बाद Apple TV+ सर्विस $9.99 (लगभग 856 रुपये) प्रति माह पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जनवरी 2025 14:57 IST
ख़ास बातें
  • Apple यूजर्स को Apple TV+ का मुफ्त एक्सेस प्रदान कर रहा है।
  • Apple TV+ सर्विस $9.99 (लगभग 856 रुपये) प्रति माह पर उपलब्ध है।
  • Apple TV+ को Apple One सब्सक्रिप्शन बंडल में भी शामिल किया गया है।

Apple TV+ सीरीज और फिल्मों का एक्सेस प्रदान करता है।

Photo Credit: Apple

अगर आप आईफोन यूजर्स हैं या अन्य एप्पल डिवाइसेज उपयोग करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। जी हां Apple जनवरी 2025 के पहले वीकेंड के दौरान अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस Apple TV+ का मुफ्त एक्सेस प्रदान कर रहा है। यूजर्स 3 से 5 जनवरी तक सपोर्टेड डिवाइसेज में Apple ID का उपयोग करके प्लेटफॉर्म की कंटेंट लाइब्रेरी का एक्सेस पा सकते हैं। आइए Apple की इस नई सुविधा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

प्रीव्यू वीकेंड में प्लेटफॉर्म की ऑरिजनल प्रोग्रामिंग तक एक्सेस शामिल है, जिसमें साइलो, श्रिंकिंग और बैड सिस्टर्स के नए सीजन शामिल हैं। प्रीव्यू के दौरान उपलब्ध गोल्डन ग्लोब नॉमिनेटेड सीरीज में द मॉर्निंग शो और टेड लासो जैसी सीरीज के साथ-साथ स्लो हॉर्सेस और डिस्क्लेमर शामिल हैं।
Advertisement

इस खास ऑफर पीरियड के दौरान व्यूअर्स दूसरे सीजन की रिलीज से पहले "सेवरेंस" का पहला सीजन देख सकते हैं। प्रीव्यू के दौरान उपलब्ध अतिरिक्त कंटेंट में साइंस फिक्शन सीरीज डार्क मैटर, फॉर ऑल मैनकाइंड और फाउंडेशन के साथ-साथ हाल ही में आई फिल्में फ्लाई मी टू द मून, द फैमिली प्लान, वुल्फ्स और इंस्टीगेटर्स शामिल हैं।

प्रीव्यू के बाद Apple TV+ सर्विस $9.99 (लगभग 856 रुपये) प्रति माह पर उपलब्ध है, मेंबर्स के साथ फैमिली शेयरिंग ग्रुप के 6 मेंबर्स को एक साथ कंटेंट तक एक्सेस पा सकते हैं। Apple सर्विस तक पूरा लाभ पाने वाले यूजर्स के लिए Apple TV+ को Apple One सब्सक्रिप्शन बंडल में भी शामिल किया गया है, जिसका चार्ज $19.95 (लगभग 1,711 रुपये) प्रति माह से शुरू होता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple TV, Apple

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.