ऐपल कार में होगी यह शानदार तकनीक! मिल गया पेटेंट

पेटेंट ऐप्‍लिकेशन का मजमून यह है कि यह कार के लिए ही फाइल किया गया था। पेटेंट एक ऐसे ग्‍लास का भी खुलासा करता है, जिसके मुताबिक कार की छत की ट्रांसपैरेंसी को यूजर अपने हिसाब से एडजस्‍ट कर सकेगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 फरवरी 2022 18:19 IST
ख़ास बातें
  • ऐपल ने कभी भी ऐपल कार को लेकर कोई कन्‍फर्मेशन नहीं दिया है
  • प्रोजेक्‍ट टाइटन को ऐपल का कार प्रोजेक्‍ट माना जाता है
  • जो पेटेंट फाइल किया गया था, उसे अमेरिका में मंंजूरी मिल गई है

बीते दिनों एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ऐपल कार साल 2025 तक हकीकत बन सकती है।

ऐपल कार (Apple) कंपनी के सबसे महत्‍वाकांक्षी प्रोजेक्‍ट्स में से एक है। जब से टेक इंडस्‍ट्री में यह खबर आई है कि ऐपल भी सेल्‍फ ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है, हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है। हालांकि ऐपल ने कभी भी ऐपल कार को लेकर कोई कन्‍फर्मेशन नहीं दिया है। प्रोजेक्‍ट टाइटन (Project Titan) नाम से कंपनी का एक प्रोडक्‍ट तैयार हो रहा है। माना जाता है कि यही ऐपल कार होगी। अब ऐपल कार से जुड़ी एक और खबर आई है। यह उस पेटेंट से संबंधित है, जिसे बीते दिनों ऐपल ने फाइल किया था। पेटेंट को मंजूरी मिल गई है।  

US पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफ‍िस ने ऐपल को एक नए पेटेंट की मंजूरी दी है। माना जाता है कि यह कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के लिए सनरूफ टेक्‍नॉलजी होगी। अभी तक यह तो कन्‍फर्म नहीं हुआ है कि यह तकनीक कार में इस्‍तेमाल होगी, लेकिन इसे सच ही माना जाना चाहिए। इसकी वजह यह है कि सनरूप टेक्‍नॉलजी आईफोन, आईपैड या मैक में इस्‍तेमाल नहीं होती है। इसे कार में ही इस्‍तेमाल होना चाहिए। 
Advertisement
डॉक्‍युमेंट में एक कार की छत जैसी इमेज भी दिखाई देती है। कुछ और डायग्राम भी सनरूफ को दिखाते हैं। कुछ तस्‍वीरों के इसके मैकेनिज्‍म को बताया गया है। 

पेटेंट ऐप्‍लिकेशन का मजमून यह है कि यह कार के लिए ही फाइल किया गया था। पेटेंट एक ऐसे ग्‍लास का भी खुलासा करता है, जिसके मुताबिक कार की छत की ट्रांसपैरेंसी को यूजर अपने हिसाब से एडजस्‍ट कर सकेगा। 
Advertisement

बीते दिनों एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ऐपल कार साल 2025 तक हकीकत बन सकती है। ब्लूमबर्ग की इस रिपोर्ट में सोर्सेज के हवाले से कहा गया था कि ऐपल की आने वाली कार एक इलेक्ट्रिक वीकल होगी, जो पूरी तरह से ऑटोनॉमस सेल्‍फ-ड्राइविंग फीचर से लैस होगी। साल 2025 में यह डेब्‍यू करेगी। रिपोर्ट में बताया गया था कि ऐपल कार प्रोजेक्‍ट को केविन लिंच हेड कर रहे हैं और इसका नाम- प्रोजेक्ट टाइटन कहा जाता है। दावा है कि इस कार में ना तो पैडल होंगे और ना ही स्‍टीयरिंग। इस तरह से यह पूरी तरह ऑटोमेटेड सेल्फ-ड्राइविंग कार होगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.