अब फोन में बिना नेटवर्क कर पाएंगे मैसेज और चला पाएंगे मैप, ये कंपनी ला रही सैटेलाइट फीचर

Apple कथित तौर पर iPhone यूजर्स के लिए अपने सैटेलाइट फीचर्स लाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 नवंबर 2025 10:54 IST
ख़ास बातें
  • iPhone यूजर्स Apple Maps का उपयोग बिना सेलुलर कनेक्टिविटी भी कर पाएंगे।
  • एप्पल आईफोन में मिलने वाला सबसे बड़ा अपडेट सैटेलाइट मैप्स फीचर है।
  • Apple सैटेलाइट कनेक्शन के जरिए मैसेज भेजने की सुविधा भी ला रहा है।

iPhone यूजर्स बिना नेटवर्क भी आसानी से मैसेज भेज पाएंगे।

Photo Credit: Apple

Apple हमेशा अपने आईफोन में एडवांस फीचर्स प्रदान करता है, चाहे सिक्योरिटी की बात हो या कैमरा सेटअप फीचर्स की हमेशा आईफोन आगे रहता है। अब इसी तर्ज पर Apple कथित तौर पर iPhone यूजर्स के लिए अपने सैटेलाइट फीचर्स लाने की तैयारी कर रहा है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की रिपोर्ट में पता चला है कि एप्पल सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स लाने पर काम कर रही है। आइए एप्पल आईफोन में मिलने वाले सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल आईफोन में मिलने वाला सबसे बड़ा अपडेट सैटेलाइट मैप्स फीचर है जिससे iPhone और Apple Watch यूजर्स Apple Maps का उपयोग बिना सेलुलर कनेक्टिविटी वाले एरिया में भी कर पाएंगे। Apple कथित तौर पर थर्ड-पार्टी ऐप्स के लिए एक एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (API) भी बना रहा है, जो डेवलपर्स को अपने ऐप्स में सैटेलाइट कनेक्टिविटी को इंटीग्रेटेड करने की सुविधा देगा।

Advertisement

Apple सैटेलाइट से जुड़ने के लिए डिवाइस को आकाश की करने की जरूरत को खत्म करके सैटेलाइट कनेक्टिविटी प्रक्रिया को और ज्यादा बेहतर बनाना चाहता है। भविष्य में आने वाले आईफोन्स में घर के अंदर और यहां तक कि यूजर्स की जेब के अंदर भी सैटेलाइट कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। अगले साल आने वाली iPhone 18 सीरीज के लिए एक बड़ा कदम 5G नॉन टेरेस्ट्रियल नेटवर्क (NTN) सपोर्ट शामिल करना होगा, जो कंपनियों को एक्सपेंड नेटवर्क कवरेज के लिए सैटेलाइट का उपयोग करने की सुविधा देता है।

Apple ने बीते कुछ वर्षों में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का उपयोग करने वाले फीचर्स शुरू किए हैं, जिनमें इमरजेंसी SOS, रोड साइड एसिस्टेंस और ऑफलाइन टेक्स्टिंग शामिल हैं। Apple सैटेलाइट कनेक्शन के जरिए फोटो सेंड करने और रिसिव करने की सुविधा के साथ बेहतर मैसेज भेजने की सुविधा लाने की भी तैयारी कर रहा है। नई रिपोर्ट बताती है कि Apple के कुछ एग्जीक्यूटिव सैटेलाइट नेटवर्किंग में ग्रोथ को लेकर साफ नहीं हैं, क्योंकि इसे नेटवर्क कंपनियों द्वारा कंट्रोल वाला एरिया माना जाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.