iPhone 18 Pro, 18 Pro Max जल्द होंगे लॉन्च, जानें क्या कुछ मिलेगा इनमें खास

Apple कथित तौर पर iPhone की नेकस्ट जेन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लीक्स और अफवाहों में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को जानकारी सामने आ रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जनवरी 2026 09:57 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro में LTPO प्लस AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • iPhone 18 Pro में Apple का नेक्स्ट जेन A20 Pro चिपसेट मिल सकता है।
  • iPhone 18 Pro में इस बार काफी बदलाव होने की उम्मीद है।

iPhone 17 Pro में A19 Pro चिपसेट है।

Photo Credit: Apple

Apple कथित तौर पर iPhone की नेकस्ट जेन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लीक्स और अफवाहों में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को जानकारी सामने आ रही है। लॉन्च से पहले इन आईफोन के बारे में काफी कुछ पता चल चुका है। लीक्स के अनुसार, iPhone 18 Pro और Pro Max को iPhone Fold के साथ पेश किया जाएगा। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में कई नए अपग्रेड देखने को मिलेंगे, जिनमें नए कलर, फास्ट चिप और बेहतर AI टेक्नोलॉजी शामिल हैं। कैमरा सेटअप में भी सुधार की संभावना है और इस बार बैटरी लाइफ भी बेहतर हो सकती है। हालांकि, Apple ने अपने प्लान के बारे में अभी खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक और अटकलों से आगामी iPhone के बारे में पता चल रहा है। आइए आगामी iPhone के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 18 Pro कब होगा लॉन्च
iPhone 18 Pro इस साल सितंबर में 18 Pro Max और कथित iPhone Fold के साथ दस्तक देगा। वहीं एप्पल iPhone 18 को बाद में लेकर आ सकता है जो कि 2027 की शुरुआत में आने की संभावना है।

Advertisement

iPhone 18 Pro में डिस्प्ले
iPhone 18 Pro में LTPO प्लस AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। ये डिस्प्ले बैटरी एफिशिएंसी बेहतर करने के साथ-साथ परफॉर्मेंस में सुधार और बैटरी लाइफ को बेहतर करेगी। आगामी LTPO प्लस पैनल रिफ्रेश रेट को 1Hz तक लेकर डायनेमिकली एडजेस्ट करता है, जिससे बैटरी की बचत होती है। यह टेक्नोलॉजी बेहतर विजुअल अनुभव के साथ-साथ पावर मैनेजमेंट भी मदद करेगी।

iPhone 18 Pro का डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो iPhone 18 Pro में इस बार काफी बदलाव होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स से सुझाव मिला है कि Apple एक क्लीनर फ्रंट डिजाइन पेश कर सकता है, जिसमें डिस्प्ले के नीचे फेस आईडी सेंसर आ सकता है। डायनामिक आइलैंड छोटा हो सकता है, जिससे फोन का लुक और भी बेहतर हो जाएगा। iPhone 18 Pro में इस साल कैमरा सेटअप में बेहतर अपग्रेड होने की उम्मीद है। कई लीक्स में पता चला है कि नया कैमरा या बेहतर ऑप्टिकल जूम जैसे एडवांस फीचर्स आ सकते हैं। इस साल इमेज प्रोसेसिंग और लो ब्लू लाइट में बेहतर परफॉर्मेंस कर सकता है।

iPhone 18 Pro का परफॉर्मेंस
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Apple का नेक्स्ट जेन का A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो कथित तौर पर 2nm प्रोसेस पर तैयार है। इसके साथ स्पीड और एनर्जी एफिशिएंसी में ग्रोथ हो सकती है। इसके अलावा यह भी दावा हो रहा है कि RAM को सीपीयू और जीपीयू के साथ सीधे एक ही वेफर पर इंटीग्रेट किया जा सकता है, जिससे परफॉर्मेंस बेहतर होगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.