Apple में हुई छंटनी, डिजिटल सर्विसेज ग्रुप से बाहर होंगे वर्कर्स

इस वर्ष की शुरुआत में एपल ने अपने सेल्फ-ड्राइविंग कार प्रोजेक्ट को बंद कर सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अगस्त 2024 22:59 IST
ख़ास बातें
  • एपल के लिए सर्विसेज से जुड़ा बिजनेस ग्रोथ का बड़ा जरिया रहा है
  • कंपनी के लिए Apple Books की प्रायरिटी कम हो गई है
  • पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की सेल्स तेजी से बढ़ी है

पिछले कुछ महीनों में बहुत सी अमेरिकी टेक कंपनियों ने बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने अपने डिजिटल सर्विसेज ग्रुप से लगभग 100 वर्कर्स की छंटनी की है। इसमें इंजीनियरिंग से जुड़े कुछ वर्कर्स के अलावा Apple Books ऐप और Apple Bookstore की टीमें शामिल हैं। Apple News चलाने वाली टीम में भी छंटनी की गई है। 

Bloomberg की रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी ने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Eddy Cue के सर्विसेज ग्रुप में विभिन्न टीमों में कार्य करने वाले प्रभावित वर्कर्स को इसकी सूचना दी है। इस वर्ष की शुरुआत में एपल ने अपने सेल्फ-ड्राइविंग कार प्रोजेक्ट को बंद कर सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी की थी। कंपनी के लिए Apple Books की प्रायरिटी कम हो गई है। हालांकि, एपल की Books ऐप में कुछ नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। हाल के वर्षों में एपल के लिए सर्विसेज से जुड़ा बिजनेस ग्रोथ का बड़ा जरिया रहा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी की कुल सेल्स में इस बिजनेस की हिस्सेदारी 22 प्रतिशत से अधिक की थी। 

छंटनी के दायरे में आने वाले वर्कर्स को बताया गया है कि उनके पास एपल में एक अन्य जॉब खोजने के लिए 60 दिन होंगे। पिछले कुछ महीनों में बहुत सी अमेरिकी टेक कंपनियों ने बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की है। इसके पीछे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ना और ग्रोथ में कमी प्रमुख कारण हैं। 

एपल की नई iPhone सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च होगी। इसके साथ नई Apple Watch और AirPods भी लाए जा सकते हैं। एपल ने इसके लिए लॉन्च इवेंट को 'इट्स ग्लोटाइम' की टैगलाइन दी है, यह Apple Intelligence फीचर्स का संकेत हो सकता है। इस इवेंट का आयोजन अमेरिका में कंपनी के Steve Jobs Theater में किया जाएगा। इसकी YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी। इसमें एपल की ओर से iOS 18 और अन्य सॉफ्टवेयर अपडेट्स को रिलीज करने की तिथि की भी जानकारी दी जा सकती है। कंपनी की नई स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में नया कैप्चर बटन मिल सकता है। iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें एक वाइड कैमरा, अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.