Apple AirTag की मदद से पकड़े गए चोर, 51 लाख रुपये का समान हुआ बरामद!

चोरी की बढ़ती घटनाओं के चलते एक परिवार ने अपने रिश्तेदार की कब्र में मौजूद फूलदान के अंदर Apple AirTag डाल दिया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जून 2023 17:45 IST
ख़ास बातें
  • चोर कब्रों को खोदकर कीमती फूलदान जैसी चीजों को चुरा रहे थे
  • बार-बार होने वाली चोरी के चलते एक व्यक्ति ने फूलदान में AirTag डाल दिया
  • एयरटैग के जरिए ट्रैक करने पर पड़के गए चोर

Apple AirTag की भारत में कीमत 3,490 रुपये है

Apple AirTag की मदद से एक परिवार ने उन चोरों को पड़कने में पुलिस की मदद की, जो उनके मृत रिश्तेदार के दफन स्थल से कीमती चीजें चुरा रहे थे। ऐप्पल एयरटैग के जरिए चोरों को ट्रैक करने की यह पहली घटना नहीं है। इसी साल फरवरी में एक व्यक्ति ने उसकी कार चोरी करने वालों को AirTag की मदद से ढूंढ़ा था। ऐप्पल एयरटैग सिक्‍के के आकार का एक छोटा डिवाइस है, जिन्हें आमतौर पर यूजर्स द्वारा अपने किसी खास प्रोडक्ट को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लोग इसे अपने बैकपैक, ट्रॉली बैग, वॉलेट या चाभी आदि जैसी पर्सनल चीजों में लगाते हैं, जिनसे इन्हें फोन के जरिए ट्रैक किया जा सके।

एक लोकल न्यूज पब्लिकेशन, Click2houston की रिपोर्ट में बताया गया है कि ह्यूस्टन, टेक्सास में पिछले कुछ समय से गंभीर डकैतियों की रिपोर्ट सुनने में आ रही हैं। ये चोर कब्रों को निशाना बनाते हैं और उन्हें खोदकर कीमती फूलदान जैसी चीजों को चोरी करते हैं। रिपोर्ट बताती है कि इस तरह की घटनाओं में सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र ब्रेजोरिया काउंटी है, जहां सैकड़ों कब्रिस्तानों में चोरी की शिकायत दर्ज की गई हैं।

बढ़ती घटनाओं के चलते इस क्षेत्र के परिवार ने अपने रिश्तेदार की कब्र में मौजूद फूलदान के अंदर Apple AirTag डाल दिया। परिवार के एक व्यक्ति टोनी वेलाजक्वेज ने प्रकाशन को बताया कि क्लूट, टेक्सास में रेस्टवुड मेमोरियल पार्क में उनके दिवंगत चाचा की कब्र को चोरों द्वारा कई बार निशाना बनाया गया था। हर बार चोर कब्र के ऊपर रखा 600 डॉलर (करीब 49,236 रुपये) कीमत का ब्रॉन्ज फूलदान ले गए।

इससे परेशान होकर वेलाजक्वेज ने इस बार फूलदान के अंदर Apple AirTag फिट कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी आशंका सच हुई और इस बार भी चोर फूलदान चुरा ले गए। वेलाजक्वेज ने तुरंत अधिकारियों को एयरटैग की जानकारी शेयर कर दी, जिससे वे न केवल फूलदान बल्कि कई अन्य चोरी की वस्तुओं को भी ट्रैक कर सके। 
Advertisement

ट्रैक करने पर पुलिस 45 मिनट की दूरी पर स्थित एक घर तक ले गई। पुलिस ने पब्लिकेशन को बताया कि, "उन्होंने [वेलाजक्वेज] हमें लॉगिन जानकारी दी और हमें इसे ट्रैक करने की अनुमति दी। हमने सफलतापूर्वक चोरों को ब्रेजोरिया शहर के बाहर एक निवास स्थान पर ढूंढ लिया।"
Advertisement

इस तरह AirTag की मदद से न केवल चोर पकड़े गए, बल्कि 62,000 डॉलर (करीब 51 लाख रुपये) से अधिक वैल्यू के चोरी हुए ब्रॉन्ज फूलदानों को भी बरामद किया गया। पुलिस ने जानकारी दी कि चोरों ने पिछले दो महीनों में कुल 102 फूलदान चुराए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  2. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  3. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  4. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  5. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  6. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  7. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  8. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.